DU PG Admission 2025: डीयू पीजी प्रवेश के लिए राउंड-1 का सीट आवंटन जारी, 21 जून तक कराना होगा दस्तावेज सत्यापन
DU PG Seat Allotment Result: डीयू ने सीयूईटी-पीजी काउंसलिंग के पहले दौर का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU PG Seat Allotment Result 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने आज, 17 जून को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2025) के पहले दौर की काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट pgadmission.uod.ac.in. के माध्यम से सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
20 जून तक स्वीकार करें सीट
सीट आवंटन परिणाम तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पीजी 2025 पोर्टल पर सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र के अनुसार अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। डीयू पीजी काउंसलिंग के पहले दौर में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 20 जून तक आवंटित सीट को स्वीकार करना होगा।
पहले दौर की काउंसलिंग के लिए दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की मंजूरी 21 जून, 2025 तक पूरा कराना होगा। उम्मीदवार 22 जून, 2025 तक प्रवेश शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
काउंसलिंग कई राउंड में आयोजित की जाएगी। डीयू पीजी की दूसरी एडमिशन लिस्ट 24 जून को जारी की जाएगी और उम्मीदवार 24 से 27 जून के बीच आवंटित सीटों को स्वीकार कर सकते हैं।
इस राउंड के बाद मिड-एंट्री विंडो और सीट आवंटन का तीसरा राउंड होगा, जिसमें सीडब्ल्यू, स्पोर्ट्स और वार्ड सुपरन्यूमेरी कोटा के साथ-साथ एमएफए, एमए म्यूजिक, बीपीएड और एमपीएड जैसे प्रदर्शन-आधारित कार्यक्रम भी शामिल होंगे।
कमेंट
कमेंट X