फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU PG Admission 2023 Spot round 2 seat allotment today at admission.uod.ac.in, know how to check

DU PG Admission 2023: परास्नातक में प्रवेश के लिए स्पॉट राउंड 2 का सीट आवंटन परिणाम आज, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Tue, 03 Oct 2023 10:09 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 03 Oct 2023 10:09 AM IST
सार

DU PG Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय पीजी ए़डमिशन के लिए दूसरे स्पॉट राउंड के सीट आवंटन की घोषणा आज करने वाला है। रिजल्ट जारी होने का समय और उसे डाउनलोड करने का तरीका नीचे बताया गया है।

विज्ञापन
DU PG Admission 2023 Spot round 2 seat allotment today at admission.uod.ac.in, know how to check
डीयू पीजी एडमिशन 2023 - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

DU PG Admission Spot Round Result: दिल्ली विश्वविद्यालय आज, यानी 3 अक्तूबर को शाम 5 बजे डीयू पीजी एडमिशन के स्पॉट राउंड 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया था, वे आधिकारिक वेबसाइट - admission.uod.ac.in पर जाकर सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

29 सितंबर को जारी हुई थी खाली सीटों की लिस्ट

विश्वविद्यालय ने 29 सितंबर को स्पॉट राउंड 2 के लिए रिक्त सीटों की सूची अपलोड की थी। आत्मा राम सनातन धर्म, गार्गी कॉलेज, हंसराज कॉलेज, हिंदू कॉलेज, किरोड़ी मल कॉलेज, लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन सहित डीयू कॉलेजों ने विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए रिक्त सीटों की लिस्ट जारी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 अक्तूबर तक सीट करें स्वीकार

जिन छात्रों को इस राउंड में सीट आवंटित होगी, उन्हें 3 अक्तूबर से 5 अक्तूबर रात 11:59 बजे तक आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी। विभाग और कॉलेज 3 अक्तूबर और 6 अक्तूबर शाम 4:59 बजे तक उम्मीदवारों के आवेदनों का सत्यापन करेंगे। स्पॉट राउंड 2 के लिए प्रवेश शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर है। डीयू ने कहा कि यदि बाद में जरूरत पड़ी तो वह और प्रवेश दौर की घोषणा कर सकता है।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें सीट आवंटन परिणाम

  • डीयू पीजी प्रवेश की आधिकारिक वेबसाइट - pgadmission.uod.ac.in पर जाएं।
  • अब लॉगइन करने के लिए एक लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे कि CUET PG आवेदन संख्या।
  • सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  • अगली कार्रवाई करें और सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed