फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU PG Admission 2021 today is the Last date for applying in post graduate courses under first merit list , know ful details here

DU PG Admission 2021: स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पहली मेरिट सूची के तहत प्रवेश के लिए आज आवेदन का आखिरी दिन

Sun, 21 Nov 2021 02:37 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 21 Nov 2021 02:37 PM IST
सार

DU PG Admission 2021: छात्र अपना प्रवेश निश्चित करवाने के लिए 23 नवंबर 2021 तक अपनी फीस जमा कर पाएंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा सीट अलॉटमेंट की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
DU PG Admission 2021 today is the Last date for applying in post graduate courses under first merit list , know ful details here
DU PG Admission 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  इस प्रक्रिया के तहत आज 21 नवंबर 2021 को पहली मेरिट सूची के तहत आवेदन करने की आखिरी तारीख है। जो भी छात्र और छात्राएं विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वह जल्द से जल्द आवेदन कर दे। आवेदन प्रक्रिया आज रात  11.59 बजे तक चलेगी।  
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाना होगा।  दिल्ली विश्विद्यालय के अंकर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों द्वारा सोमवार 22 नवंबर 2021 को आवेदन करने वाले छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद छात्र अपना प्रवेश निश्चित करवाने के लिए 23 नवंबर 2021 तक अपनी फीस जमा कर पाएंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा सीट अलॉटमेंट की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


केवल तीन मेरिट सूची जारी की जाएगी
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों के लिए पहली मेरिट सूची 17 नवंबर 2021 को जारी की गई थी। इसके बाद 18 नवंबर 2021 से प्रवेश प्रक्रिया को शुरू किया गया था। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा इस बार केवल तीन मेरिट सूची जारी की जाएगी, जबकि पिछले साल आठ मेरिट सूची जारी की गई थी। उम्मीदवार ध्यान दें कि विश्वविद्यालय द्वारा दूसरी मेरिट सूची 26 नवंबर 2021 और तीसरी मेरिट सूची 3 दिसंबर 2021 को जारी की जाएगी। मेरिट सूची का निर्धारण छात्रों को प्रवेश परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में कक्षाओं की शुरूआत  1 दिसंबर 2021 से होगी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए अकादमिक कैलेंडर के अनुसार स्नातकोत्तर के पहले सत्र की परीक्षा 30 मार्च 2022 से शुरू होगी। वहीं दूसरे सत्र की परीक्षा का 16 अप्रैल 2022 से  शुरू की जाएगी। 


दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा को पास किया है, केवल वही उम्मीदवार प्रवेश की प्रक्रिया में भाग लेने के योग्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed