फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Exams 2022: Delhi University has issued necessary instructions regarding examination, students will get these options

DU Exams: दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी किए परीक्षा संबंधी जरूरी निर्देश, छात्रों को मिलेंगे ये विकल्प

Mon, 04 Apr 2022 09:40 PM IST
न्यूज डेस्क एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 04 Apr 2022 09:40 PM IST
सार

Delhi University DU Exam 2022 Guidelines: दिल्ली विश्वविद्यालय ने परीक्षा नियमों के साथ-साथ छात्रों के लिए पेपर पैटर्न में भी बदलाव किया है। डीयू द्वारा आयोजित इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र परीक्षा निर्देशों और पेपर के पैटर्न में बदलावों की अधिक जानकारी के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन
DU Exams 2022: Delhi University has issued necessary instructions regarding examination, students will get these options
DU Exams Rules 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

DU Exams 2022 Rules : दिल्ली विश्वविद्यालय ने मई 2022 में आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर संशोधित दिशा- निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से सेमेस्टर II, IV और VI के छात्रों के लिए परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित कराई जा रही हैं। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने इस बार परीक्षा नियमों के साथ-साथ छात्रों के लिए पेपर पैटर्न में भी बदलाव किया है। डीयू परीक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र एग्जाम गाइडलाइंस पढ़ सकते हैं। डीयू छात्रों को पेपर के पैटर्न में बदलावों की अधिक एवं सटीक जानकारी के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जारी अधिसूचना देख लेनी चाहिए। 

विज्ञापन

 

DU Exams 2022: छात्रों को दिया जाएगा 30 मिनट का अतिरिक्त समय

कोरोना काल की वजह से लंबे समय कक्षाएं और परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थीं। अब दो साल के लंबे समय के बाद ऑफलाइन मोड में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसलिए छात्रों को पिछले दो वर्षों से ऑफलाइन परीक्षा देने की आदत छूट चुकी है, इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों को पेपर लिखने के लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है। 

 

DU Exams 2022: इस वर्ष पेपर में अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे

इस वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑफलाइन परीक्षाओं के प्रश्न-पत्रों में छात्रों को अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। विश्वविद्यालय की ओर से संबद्ध कॉलेजों के सभी विभागों और संकाय सदस्यों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। डीयू की ओर से जारी सूचना में कहा गया था कि वे इस वर्ष की परीक्षा के प्रश्न- पत्रों में छात्रों को अतिरिक्त विकल्प दें। हालांकि, अतिरिक्त विकल्प का यह उपाय केवल इस बार लागू होने की संभावना है।

 

 

विज्ञापन

DU Exams 2022: परीक्षा में वंचित छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका 

डीयू की गाइडलाइन में बताया गया है कि जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है और यदि किसी वाजिब कारण से वे सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पा रहे हैं तो ऐसे छात्रों के लिए विश्वविद्यालय दूसरे दौर की परीक्षा आयोजित करेगा, और उन्हें परीक्षा देने का मौका उपलब्ध कराएगा। 

 

 

DU Exams 2022: विश्वविद्यालय प्रदान करेगा अध्ययन सामग्री

इतना ही नहीं, विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा के दौरान छात्रों की तैयारी के लिए सभी तरह की मदद दी जाएगी। छात्र अपने विषय के पेपर की बेहतरीन तैयारी कर सकें, इसके लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली अध्ययन सामग्री सभी विभागों और विषयों के अनुसार, अलग-अलग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed