फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU admissions to close on December 31

दिल्ली विश्वविद्यालय: यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले की आखिरी तारीख 31 दिसंबर

Sat, 12 Dec 2020 03:56 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 12 Dec 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
DU admissions to close on December 31
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर रखी है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 31 दिसंबर से पहले-पहले हर हाल में अपना आवेदन कर लें। बता दें कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से दिल्ली विश्वविद्यालय ने आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर रखी है। 

विज्ञापन


ऐसे में अभ्यर्थी अपने मनपसंद कोर्सेज और कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट  du.ac.in के जरिए सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-GATE 2021: यहां पढ़िए पूरा परीक्षा शेड्यूल, इस दिन जारी होगा प्रवेश पत्र
विज्ञापन


आधिकारिक सूचना के मुताबिक, कुल 3,54,005 उम्मीदवारों ने 70,000 स्नातक सीटों के लिए आवेदन किया था। जबकि पीजी पाठ्यक्रमों के लिए कुल 1,46,997 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष आवेदनों की संख्या ज्यादा है। यह पहली बार है जब दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश की पूरी प्रक्रिया डिजिटल तौर पर अपनाई गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने कटऑफ के हिसाब से कोर्स व कॉलेज चुनें और उसके बाद ऑनलाइन आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-मौका! डीआरडीओ ने लड़कियों के लिए निकाली स्कॉलरशिप, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

ध्यान रहे कि डीयू में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को दसवीं के सर्टिफेकट से लेकर बारहवीं कक्षा के सर्टिफिकेट व एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी सर्टिफिकेट की जरूरत होती है। इसलिए, अभ्यर्थी अपने सारे कागजात सही से जांच लें और तब जाकर अपने पसंदीदा कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed