{"_id":"610a69749e5f9b5be366fa75","slug":"du-admissions-2021-over-64-000-candidates-apply-in-less-than-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू एडमिशन 2021: 24 घंटे में 64 हजार से ज्यादा आवेदन, यूजी पाठ्यक्रम के लिए 31 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
डीयू एडमिशन 2021: 24 घंटे में 64 हजार से ज्यादा आवेदन, यूजी पाठ्यक्रम के लिए 31 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
Wed, 04 Aug 2021 04:09 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 04 Aug 2021 04:09 PM IST
सार
दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार डीयू में यूजी प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU Admissions 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय के यूजी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, 24 घंटे से भी कम समय में 64,000 से अधिक उम्मीदवारों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल के जरिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-आईसीएसआई: सीएस फाउंडेशन एग्जाम 2021 के लिए अधिसूचना जारी, पढ़िए नोटिस
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ही घंटों में डीयू के प्रवेश पोर्टल पर 8,087 पंजीकरण हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार शाम पांच बजे तक 64,994 अभ्यर्थियों ने प्रवेश पोर्टल के जरिए यूजी कार्यक्रम के लिए पंजीकरम कराया है। वहीं, रात आठ बजे तक 70 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया। करीब 76,160 अभ्यर्थियों ने पीजी पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि प्रवेश पोर्टल पर 10,835 अभ्यर्थियों ने एमफील और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्टर्ड कराया है। आपको बता दें कि डीयू में पीजी, एमफील और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत 26 जुलाई को हुई थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2021: एग्जाम तारीख जारी, 31 अगस्त को परीक्षा
यूजी पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। विश्वविद्यालय की तरफ से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 64 फीसदी लोगों ने मोबाइल के जरिए दाखिला पोर्टल एक्सेस किया है जबकि, 32 फीसदी लोगों ने डेस्कटॉप के जरिए आवेदन के लिए प्रवेश पोर्टल लॉग इन किया है।
कमेंट
कमेंट X