{"_id":"618f7122edc6d236cd478023","slug":"du-admissions-2021-delhi-university-to-release-special-cut-off-list-today-for-admission-in-undergraduate-courses","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU Admissions 2021: स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय आज जारी करेगा विशेष कट ऑफ सूची","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU Admissions 2021: स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय आज जारी करेगा विशेष कट ऑफ सूची
Sat, 13 Nov 2021 01:32 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:32 PM IST
सार
DU Admissions 2021: जिन उम्मीदवारों ने इसस पहले जारी किए गए पांच कट ऑफ सूची के तहत किसी पाठ्यक्रम में एडमिशन ले लिया है, वह इस विशेष कट ऑफ सूची के तहत होने वाली एडमिशन प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाएंगे। 19 नवंबर 2021 शाम 5 बजे तक संबंधित पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
विज्ञापन
DU Admissions 2021
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) विभिन्न कॉलेजों के स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए आज 13 नवंबर को विशेष कट ऑफ सूची जारी करेगा। विशेष कट ऑफ सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों और पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर इस कट ऑफ सूची को देख सकते हैं।
विज्ञापन
इस विशेष कटऑफ सूची के तहत उम्मीदवार 14 नवंबर और 15 नवंबर 2021 रात 11.59 बजे तक विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवार जो किसी कारणवश विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में एडमिशन नहीं ले पाए या अपना एडमिशन कैंसिल करा लिया या फिर इससे पहले के कटऑफ के तहत एडमिशन में भाग नहीं ले पाएं, वह इस विशेष कटऑफ सूची के तहत होने वाली एडमिशन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
जिन उम्मीदवारों ने इसस पहले जारी किए गए पांच कट ऑफ सूची के तहत किसी पाठ्यक्रम में एडमिशन ले लिया है, वह इस विशेष कट ऑफ सूची के तहत होने वाली एडमिशन प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाएंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें 19 नवंबर 2021 शाम 5 बजे तक संबंधित पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
अगर कट ऑफ सूची में दो उम्मीदवारों के बीच टाई की परिस्थिति आएगी तो नीचे दिए गए तरीके का उपयोग किया जाएगा।
1. उम्मीदवार जिसके पास परीक्षा में ज्यादा अंक हैं, उसे एडमिशन में प्राथमिकता दी जाएगी।
2. उम्मीदवार जिसकी जन्मतिथि दसवीं के सर्टिफिकेट में पहले है, उसे एडमिशन में प्राथमिकता दी जाएगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के विशेष कट ऑफ सूची को कैसे डाउनलोड करें?
विशेष कट ऑफ सूची के जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के विशेष कट ऑफ सूची को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर स्नातक पाठ्यक्रम के लिए दिए गए एडमिशन 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. डीयू स्पेशल ड्राइव कट ऑफ 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब आपके सामने की स्क्रीन पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के अनुसार कट ऑफ सूची आ जाएगी।
5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।
6. आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के प्रिंट निकलवा लें।
दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के तहत लगभग 70,000 खाली होती हैं। डेटा के अनुसार अब तक 60 हजार से अधिक सीटों पर एडमिशन पूरे किए जा चुके हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय ने 9 नवंबर को बताया था कि स्नातक के पाठ्यक्रमों की कक्षाएं 22 नवंबर 2021 से शुरू की जाएंगी।
कमेंट
कमेंट X