DU Admissions 2019: स्टूडेंट्स को ये लाभ दिलाने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय ने केंद्र को लिखी चिट्ठी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में इन दिनों शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। लाखों विद्यार्थी डीयू में दाखिले की दौड़ में शामिल हैं। इस बीच दिल्ली विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के हित के लिए केंद्र को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें केंद्र सरकार से अपील की गई है कि वह आम आदमी पार्टी सरकार को आर्थिक कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाणपत्र जारी कराने के लिए निर्देश दे।
दरअसल, डीयू में EWS कोटा लागू हो चुका है। लेकिन ओपन डे सत्र के दूसरे दिन कई विद्यार्थियों ने शिकायत की कि एसडीएम EWS प्रमाणपत्र जारी नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें इस संबंध में जानकारी ही नहीं है। इसके बाद विवि ने चिट्ठी लिखी है।
डीयू एकेडेमिक काउंसिल के सदस्य रसल सिंह ने कहा कि विवि ने मानव संसाधन विभाग और सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट मिनिस्ट्री को चिट्ठी लिखी है कि वे दिल्ली सरकार को प्रमाणपत्र जारी कराने को लेकर निर्देश दें, ताकि स्टूडेंट्स को इसका लाभ मिल सके।
वहीं, दिल्ली राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है कि हम अधिसूचना जारी कर चुके हैं। लॉ डिपार्टमेंट की ओर से कुछ दिक्कत आ रही थी। डिविजनल कमिश्नर सभी जिलों के जिलाधिकारियों को इस संबंध में नोटिस दे देंगे।
विवि अधिकारियों के अनुसार, रविवार तक दाखिले के लिए 1.63 लाख से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं। इनमें से 1357 विद्यार्थियों ने EWS श्रेणी के तहत पंजीकरण कराया है।
शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X