{"_id":"5f8d3c83b1c65b06bd26dcfa","slug":"du-admission-under-second-cut-off-list-has-started-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU Admission 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय की दूसरी कट-ऑफ के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU Admission 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय की दूसरी कट-ऑफ के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू
Mon, 19 Oct 2020 12:43 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विवि में दाखिले के लिए जुटी विद्यार्थियों की भीड़
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कट-ऑफ सूची के तहत सोमवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया 19 अक्तूबर से लेकर 21 अक्तूबर तक चलेगी।दरअसल, वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से इस बार डीयू में पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन ही हो रही है। डीयू ने पिछले शनिवार को एडमिशन के लिए दूसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी की थी।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली कट-ऑफ सूची के तहत 34, 800 से ज्यादा छात्रों ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला लिया। जबकि, यूनिवर्सिटी ने पहली कट-ऑफ के तहत दाखिला के लिए 70,000 स्नातक सीटों को प्रस्तावित किया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-NEET 2020: त्रिपुरा नहीं, इस सूबे के सबसे ज्यादा छात्रों ने पाई नीट परीक्षा में सफलता
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कट-ऑफ लिस्ट 10 अक्तूबर को जारी की गई थी। डीयू के प्रत्येक संबद्ध कॉलेज ने छात्रों को अपने कॉलेजों में प्रवेश के लिए दिशा-निर्देशों जारी किए हैं। जिनके हिसाब से छात्र दूसरी कट-ऑफ के तहत ऑनलाइन दाखिला ले सकते हैं। दूसरी कट-ऑफ के तहत प्रवेश सोमवार सुबह 10 बजे शुरू हो चुका है, जो कि बुधवार शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। छात्र शुक्रवार रात तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। डीयू की डीन (प्रवेश) शोभा बगई का कहना है कि इस वर्ष ज्यादा संख्या में छात्रों के प्रवेश लेने का अनुमान है।
इसे भी पढ़ें-ओडिशा के 19 ऐसे गरीब बच्चों ने निकाला नीट जिनका परिवार बेचता है सब्जी, मछली और इडली-वड़ा
कमेंट
कमेंट X