{"_id":"5d17142e8ebc3e3c9c05be4d","slug":"du-admission-2019-know-when-you-want-to-change-streaming","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए स्ट्रीम बदलने पर कटेंगे अंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए स्ट्रीम बदलने पर कटेंगे अंक
Sat, 29 Jun 2019 01:03 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए अपनी स्ट्रीम बदलने पर अंकों मेें कटौती की जाएगी। यह कटौती न्यूनतम दो फीसदी और अधिकतम तीन फीसदी तक की होगी। यह प्रत्येक कॉलेज पर निर्भर करेगा कि वह स्ट्रीम में बदलाव करने पर कितने फीसदी अंकों की कटौती करेगा। विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए डीयू ने फिलहाल पांच कॉलेजों की लिस्ट जारी कर दिया है। पहले दिन के दाखिले में ही विद्यार्थियों को स्ट्रीम में बदलाव करने पर अंकों में कटौती का पता नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
डीयू में हर साल दाखिले से पहले इस कटौती के विषय में सूचना जारी कर दी जाती है, लेकिन शुक्रवार को जब विद्यार्थी दाखिला लेने पहुंचे तो उन्हें इस कटौती का पता ही नहीं था। वह कटऑफ देखकर ही दाखिला लेने के लिए पहुंच गए। कई अभिभावकों की शिकायत रही कि प्रशासन को इस कटौती की जानकारी पहले देनी चाहिए थी। प्रशासन ने शाम को महज पांच कॉलेजों की कटौती के विषय में सूचना जारी की। इस कटौती को इस तरह से समझा जा सकता है। यदि किसी के लिए बीए प्रोग्राम की कटऑफ 92 फीसदी होगी तो दो फीसदी अंकों में कटौती होने के कारण विद्यार्थी को बीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए 94 फीसदी अंक जरूरी है।
विज्ञापन
कौन से कॉलेज में कितने अंकों की कटौती
कॉलेज अंकों में कटौती
शिवाजी 2 फीसदी
श्री अरबिंदो कॉलेज 2 फीसदी
रामजस कॉलेज 2.5 फीसदी
शहीद भगत सिंह ईवनिंग 3 फीसदी
श्री वेंकटेश्वर कॉलेज 2.5 फीसदी
कमेंट
कमेंट X