DSEU Admission 2022: डीएसईयू में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 7373 सीटें होंगे एडमिशन
DSEU Admission 2022: दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) ने नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए दाखिला प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इस सत्र में स्नातक व डिप्लोमा कोर्स को मिलाकर 7,373 सीटों पर छात्रों को दाखिला दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DSEU Admission 2022: दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) ने नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए दाखिला प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इस सत्र में स्नातक व डिप्लोमा कोर्स को मिलाकर 7,373 सीटों पर छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। साथ ही छात्रों को चार नए पाठ्यक्रमों व दो नए कैंपस की सौगात मिलेगी। इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 12वीं के बोर्ड के परिणाम जारी होने के बाद आवेदन की अंतिम तिथि घोषित की जाएगी।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निहारिका वोहरा ने बताया कि विश्वविद्यालय के दूसरे शैक्षणिक वर्ष के 15 पूर्णकालिक व दो अंशकालिक डिप्लोमा कार्यक्रमों और 16 स्नातक कार्यक्रमों (बीटेक को छोड़कर) और बीटेक में लैटरल एंट्री के साथ ऑटोमोटिव मेक्ट्रोनिक्स में एडवांस डिप्लोमा व पांच पीजी कोर्स के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। विश्वविद्यालय के 16 स्नातक कार्यक्रमों के अलावा विश्वविद्यालय ने इस सत्र से चार नए प्रमुख पाठ्यक्रम भी जोड़े हैं।
इसमें बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंसेज, बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री, बीएससी हॉस्पिटल मैनेजमेंट व बीबीए ऑटोमोटिव रिटेल मैनेजमेंट कोर्स शामिल हैं। कुलपति ने कहा कि किसी भी योग्य उम्मीदवार को आर्थिक और सामाजिक बाधाओं के कारण प्रवेश से वंचित नहीं किया जाएगा। पिछले वर्ष में छात्रों को 500 से अधिक छात्रवृत्तियां प्रदान की गई हैं।
डिप्लोमा की चार हजार व यूजी की दो हजार से अधिक सीटों पर होगा दाखिला
दाखिले के लिए सीटों का विवरण देते हुए कुलपति ने बताया कि इस वर्ष कुल 7,373 सीटों पर दाखिला होगा। इसमें से डिप्लोमा के लिए 4,960 और यूजी के लिए 2265 सीटें हैं। वहीं, पीजी के लिए 148 सीटें हैं। यह सभी पाठ्यक्रम दिल्ली के 19 कैंपस में चलाए जा रहे हैं। इसमें तीन नए कैंपस भी शामिल हैं, जिसमें मयूर विहार स्थित डॉ एचजे भाभा डीएसईयू कैंपस, धीरपुर स्थित सर सीवी रमन डीएसईयू कैंपस व ओखला फेज दो स्थित सेंटर फॉर हेल्थकेयर, एलाइड मेडिकल एंड पैरामेडिकल साइंसेज डीएसईयू कैंपस शामिल है।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय ने नए शुरू किए गए पाठ्यक्रमों के शुरुआती बैच में शामिल होने वाले छात्रों का भी स्वागत किया है। इसमें बीएससी इन इमरजेंसी मेडिकल टेक्नोलॉजी व ओखला फेज दो स्थित कैंपस में बीएससी इन डायलिसिस टेक्नोलॉजी शामिल है।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
विश्वविद्यालय द्वारा दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन चलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा एक ऑनलाइन और ऑफलाइन हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dseu.ac.in पर पाठ्यक्रमों की जानकारी ले सकते हैं। साथ ही 1800-309-3209 पर कॉल कर या ईमेल आईडी admissions@dseu.ac.in मेल कर सकते हैं। साथ ही छात्र विश्वविद्यालय के किसी भी कैंपस में भी जा सकते हैं।
डीयू में अब 30 जून तक करा सकेंगे पंजीकरण
दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातकोत्तर (पीजी) और पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 30 जून तक बढ़ा दिया है। उम्मीदवारों को pgadmission.uod.ac.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। डीयू पीजी में दाखिले के लिए सामान्य वर्ग, ओबीसी और आर्थिक रुप से कमजोर श्रेणी के आवेदकों को प्रति कोर्स 750 रुपये का व एससी-एसटी व पीडब्लयूडी श्रेणी के आवेदकों को प्रति कोर्स 300 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
कमेंट
कमेंट X