DSEU Admission 2025: डीएसईयू में डिप्लोमा, यूजी और सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, 22 जून अंतिम तिथि
DSEU Admission 2025: डीएसईयू के 21 कैंपस में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत 83 प्रोग्राम की डिप्लोमा, यूजी व पीजी प्रोग्राम की 7, 425 सीटों पर दाखिले के लिए बुधवार (28 मई) से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। इन प्रोग्राम में पंजीकरण समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 22 जून तक कराया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi Skill University Admission: दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) के 21 कैंपस में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत 83 प्रोग्राम की डिप्लोमा, यूजी व पीजी प्रोग्राम की 7, 425 सीटों पर दाखिले के लिए बुधवार (28 मई) से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। इन प्रोग्राम में पंजीकरण समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 22 जून तक कराया जा सकता है। प्राथमिकताओं को लॉक करने के लिए 23 जून से विंडो को खोला जाएगा। इसके बाद पहली सीट आवंटन सूची 26 जून को जारी की जाएगी।
डीएसईयू में दाखिला शेड्यूल
आवंटन सूची जारी होने के बाद छात्रों को व्यक्तिगत तौर पर रिपोर्ट करना होगा। पहले राउंड के लिए 30 जून को रिपोर्ट करना होगा। जबकि डिफेंस कोटा, कश्मीरी विस्थापित व पीडब्लयूडी छात्रों के लिए 27 जून को अपने दस्तावेजों के सत्यापन के लिए रिपोर्ट करना होगा। सीट आवंटन की दूसरी सूची 30 जून को जारी की जाएगी। तीन जुलाई को छात्रों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए पहुंचना होगा। तीसरा सीट आवंटन राउंड सात जुलाई को होगा। इस राउंड के तहत दस्तावेजों का सत्यापन 11 जुलाई को होगा। विवि ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र निर्धारित तिथि पर व्यक्तिगत तौर पर रिपोर्ट नहीं करता तो उसकी सीट रद्द हो जाएगी।
इन आधारों पर मिलेगा दाखिला
डीएसईयू में डिप्लोमा कोर्सेज में दसवीं के अंकों के आधार पर और यूजी डिप्लोमा व यूजी व सर्टिफिकेट प्रोग्राम में बारहवीं के अंकों के आधार पर दाखिला होगा, जबकि बीटेक प्रोग्राम में जेईई के स्कोर के आधार पर दाखिला मिलेगा।
पंजीकरण शुल्क
डिप्लोमा प्रोग्राम में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए 1, 000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। यूजी व पीजी प्रोग्राम के लिए 1500 व बीटेक प्रोग्राम के लिए 2,000 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। सभी प्रोग्राम के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 22 जून को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद प्राथमिकताओं को लॉक करने के लिए 23 जून को दोपहर 12 बजे विंडो खुलेगी। जिसके आधार पर 26 जून दोपहर 12 बजे सीट आवंटन की पहली सूची जारी की जाएगी। मालूम हो कि दिल्ली स्किल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय ने दिल्ली के पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली ज्वाइंट काउंसलिंग प्रक्रिया से अपने को अलग कर लिया है। विवि बीटेक में अपने दाखिले जेईई की मेरिट के आधार पर ही करेगा।
एससी-एसटी व पीडब्ल्यूडी छात्रों को मिलेगी 60 फीसदी की छूट
दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय ने इस बार एससी-एसटी व पीडब्ल्यूडी छात्रों को फीस में 60 फीसदी की छूट देने का फैसला किया है। बीते साल दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के बाद विवि की फाइनेंस कमेटी ने फीस में 60 फीसदी छूट के नियम को मंजूरी दी थी। इस कारण से यह इस साल दाखिला लेने वाले छात्रों पर लागू होगा। इस तरह से इन श्रेणी के छात्रों को अपनी कुल फीस का केवल 40 फीसदी हिस्से का ही भुगतान करना है।
40 नए कोर्सेेज शुरू किए गए
विवि ने बाजार की जरूरत के हिसाब से छात्रों में कौशलों को बढ़ाने के लिए करीब 40 नए कोर्सेज की शुरूआत की है। यह कोर्सेज डिप्लोमा, यूजी व पीजी स्तर के हैं। विवि के कुलपति प्रो अशोक कुमार नगावत ने बताया कि इस बार जो नए कोर्सेज शुरू किए गए हैं काफी उपयोगी है। उन्हें बाजार की जरूरत के हिसाब से शुरू किया गया है।
कमेंट
कमेंट X