फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Dr NTR University of Health Sciences in Andhra Pradesh’s renamed as YSR health university

YSR health university: NTR स्वास्थ्य विश्वविद्यालय का नाम अब YSR स्वास्थ्य विश्वविद्यालय,राज्यपाल ने दी मंजूरी

Tue, 01 Nov 2022 12:53 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Tue, 01 Nov 2022 12:53 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ने विजयवाड़ा स्थित डॉ एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का नाम बदलकर डॉ वाईएसआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय करने को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन
Dr NTR University of Health Sciences in Andhra Pradesh’s renamed as YSR health university
Governor Biswa Bhusan Harichandan - फोटो : Social Media

विस्तार

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने विजयवाड़ा स्थित डॉ एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का नाम बदलकर डॉ वाईएसआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय करने को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में आदेश आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा सोमवार 31 अक्तूबर को पारित किया गया था। विधानसभा द्वारा विश्वविद्यालय का नाम बदलने के लिए कानून में संशोधन किया गया था। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सोमवार को विधानसभा द्वारा पेश किए गए कानून में संशोधन को मंजूरी दे दी। राज्यपाल की मंजूरी के बाद प्रमुख सचिव कृष्णा बाबू ने संशोधित कानून को लागू करने के आदेश जारी किए। जिसके बाद अब आंध्र प्रदेश में डॉ एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय को डॉ वाईएसआर स्वास्थ्य विश्वविद्यालय कहा जाएगा।
विज्ञापन

 

सदन में लाया गया था विधेयक
दरअसल आंध्र प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों में वाई एस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार ने एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (यूएचएस) का नाम बदलकर वाईएसआर यूएचएस करने के लिए एक विधेयक लाया था।  पांच दिवसीय मानसून सत्र के अंत में, विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी और अन्य के कड़े विरोध के बीच विधान परिषद ने विधेयक को मंजूरी दे दी थी। इससे पहले विधानसभा ने तेलुगु देशम पार्टी के 12 सदस्यों को सदन से 'निलंबित' किए जाने के बाद विधेयक पारित किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने नाम बदलने को ठहराया सही 
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने अपने दिवंगत पिता वाई एस राजशेखर रेड्डी के नाम पर यूएचएस का नाम बदलने को सही ठहराया, जो 1986 में तेलुगु किंवदंती और पूर्व मुख्यमंत्री नंदामुरी तारक रामा राव के दिमाग की उपज के रूप में स्थापित देश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय था। मुख्यमंत्री जगन मोहन ने कहा "मेरे पिता एक एमबीबीएस डॉक्टर थे। उन्होंने ही आरोग्य श्री, 108 (एम्बुलेंस) और 104 (मोबाइल क्लीनिक) जैसी योजनाओं की शुरुआत की थी। उन्होंने ही 2004 से 2009 के बीच मुख्यमंत्री के रूप में राज्य में तीन नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए थे। सीएम जगन मोहन ने कहा कि उनकी सरकार अब 17 नए मेडिकल कॉलेज खोल रही है। इसलिए, राज्य के कुल 28 मेडिकल कॉलेजों में से 20 वाईएसआर या उनके बेटे के कारण हैं। उन्होंने कहा कि अपने शासन के दौरान टीडीपी ने एक भी मेडिकल कॉलेज की स्थापना नहीं की थी ।  सीएम जगन ने कहा कि यूएचएस का नाम बदलने का निर्णय पूरी तरह से परामर्श के बाद लिया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed