फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Dr. James Naismith Google Doodle, who invented Basketball in 1891

Google Doodle: बास्केटबॉल के असली खिलाड़ी के सम्मान में गूगल ने बनाया यह खास डूडल

Fri, 15 Jan 2021 10:20 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 15 Jan 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
Dr. James Naismith Google Doodle, who invented Basketball in 1891
गूगल ने जेम्स नाइस्मिथ को सम्मानित करने के लिए बनाया डूडल - फोटो : Google

गूगल ने आज एक खास डूडल बनाया है। इसमें आज वह जेम्स नाइस्मिथ को याद कर रहा है। बता दें कि आज इनका जन्मदिन नहीं है। बल्कि इनके एक खास आविष्कार और खेल की दुनिया में उनके योगदान को एक एनिमेटेड डूडल से सम्मानित किया है। दरअसल, कनाडाई-अमेरिकी शिक्षक, डॉक्टर, प्रोफेसर और कोच जेम्स नाइस्मिथ ने आज ही के दिन 1891 में बास्केटबॉल गेम की शुरुआत की थी।

विज्ञापन


जेम्स का जन्म 06 नवंबर, 1861 को कनाडा के ओंटारियो में हुआ था। 1888 में इन्होंने मैक गिल यूनिवर्सिटी से फिजिकल एजुकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और फिर वहीं से एक फिजिकल टीचर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1890 में स्प्रिंगफील्ड, मैसाचुसेट्स में YMCA इंटरनेशनल ट्रेनिंग कॉलेज में प्रशिक्षक के रूप में नौकरी भी की। यहां इन्हें एक इंडोर गेम विकसित करने का काम सौंपा गया, जो इंग्लैंड की कड़कड़ाती ठंड में शरारती छात्रों के लिए एथलेटिक डिस्ट्रेक्शन का काम भी करे। दो आड़ू की टोकरी, एक फुटबॉल की गेंद और सिर्फ दस नियमों के साथ "बास्केट बॉल" खेल की शुरुआत हुई। 
विज्ञापन


डॉ. जेम्स ने बास्केटबॉल के वास्तविक 13 नियमों को लिखा था और 14 दिन के अंदर पूरे गेम की रूपरेखा तैयार की। 1898 में मेडिकल डिग्री हासिल करने के बाद नाइस्मिथ कंसास यूनिवर्सिटी में बतौर फैकल्टी जुड़े। यहां वो जयहॉक के पहले बास्केटबॉल कोच बने। नाइस्मिथ के बास्केटबॉल का आविष्कार करने के लगभग एक दशक बाद 1904 ओलंपिक में पहली बार बास्केटबॉल को डेमो खेल के रूप में प्रदर्शित किया गया। इसके बाद 1936 बर्लिन ओलंपिक में यह एक आधिकारिक इवेंट बना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1937 में नाइस्मिथ अपनी ड्यूटी से सेवानिवृत्त हुए और दो साल बाद 78 साल की उम्र में उनका ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। मैसाचुसेट्स के स्प्रिंगफील्ड में स्थित एनबीए के हॉल ऑफ फेम को उनके सम्मान में नामित भी किया गया है। अब बास्केटबॉल दुनिया भर के लगभग 200 देशों में खेला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed