{"_id":"5ecfd4ab4f06d8246d02f519","slug":"dr-apj-abdul-kalam-technical-university-started-online-pre-phd-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस विश्वविद्यालय ने शोधार्थियों के लिए शुरू किया ऑनलाइन प्री पीएचडी कोर्स","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इस विश्वविद्यालय ने शोधार्थियों के लिए शुरू किया ऑनलाइन प्री पीएचडी कोर्स
Thu, 28 May 2020 08:42 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 28 May 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
स्टडी
- फोटो : Social media
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय ने शोधार्थियों के लिए ऑनलाइन प्री पीएचडी कोर्स शुरू किया है। एकेटीयू से पीएचडी कर रहे शोधार्थियों की पढ़ाई न छूटे इसके लिए विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन प्री पीएचडी कोर्स शुरू किया है। विश्वविद्यालय ने पीएचडी पाठ्यक्रम का रिसर्च मैथेडोलॉजी कोर्स ऑनलाइन माध्यम से शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय का कहना है कि इस प्री-पीएचडी कोर्स के आखिर में ऑनलाइन लिखित और मौखिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-मिजोरम: 16 जून से होंगी बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं, सरकार ने लिया फैसला
विज्ञापन
रिसर्च मैथेडोलॉजी के ऑनलाइन कोर्स में उत्तीण होने वाले शोधार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय में पीएचडी वाईवा भी ऑनलाइन आयोजित हो रहे हैं। विश्वविद्यालय के पीएचडी पाठ्यक्रम की आरडीसी की बैठक भी ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए होगी। एकेटीयू के कुलपति विनय कुमार पाठक का कहना है कि रिसर्च मैथेडोलॉजी कोर्स ऑनलाइन माध्यम से दो चरणों में शुरू किया जाएगा। इस ऑनलाइन पीएचडी कोर्स को छात्रों की सुविधा के लिए दो चरणों में शुरू किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस पीएचडी ऑनलाइन कोर्स के लिए 78 शोधार्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X