{"_id":"6717cbdd101ac055fa07994e","slug":"doe-guidelines-for-implementing-10-bagless-days-in-delhi-schools-read-here-2024-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bagless Day: 'बैगलेस डे' के लिए शिक्षा निदेशालय ने जारी किए दिशानिर्देश, दस दिन छात्रों को मिलेगा नया अनुभव","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Bagless Day: 'बैगलेस डे' के लिए शिक्षा निदेशालय ने जारी किए दिशानिर्देश, दस दिन छात्रों को मिलेगा नया अनुभव
Tue, 22 Oct 2024 09:29 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Tue, 22 Oct 2024 09:29 PM IST
सार
DoE Delhi: दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली के सरकारी और निजी स्कूलों में 10 'बैगलेस डे' लागू करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनका उद्देश्य "स्कूल में सीखने को छात्रों के लिए एक अनुभवात्मक, आनंदमय और तनाव मुक्त अनुभव बनाना है।
विज्ञापन
Students
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
Bagless Day: शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को दिल्ली के सरकारी और निजी स्कूलों में 10 'बैगलेस डे' लागू करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एक सर्कुलर में, शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों के प्रमुखों को कक्षा छह से आठ तक के छात्रों के लिए स्कूलों में 10 'बैगलेस डे' लागू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
परिपत्र में कहा गया है कि ये दिशानिर्देश राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 की सिफारिश के अनुसार विकसित किए गए हैं और इनका उद्देश्य "स्कूल में सीखने को छात्रों के लिए एक अनुभवात्मक, आनंदमय और तनाव मुक्त अनुभव बनाना है।"
विज्ञापन
इसमें कहा गया है, "गतिविधियों का चयन सावधानी से किया जाना चाहिए, ताकि स्कूल में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जा सके। हैप्पीनेस पाठ्यक्रम या भ्रमण यात्राओं आदि के दौरान आयोजित बैगलेस गतिविधियों को बैगलेस दिनों में शामिल किया जा सकता है।"
विज्ञापन
Trending Videos
छात्र सांस्कृतिक स्थलों, ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण करेंगे
दिशानिर्देशों में कहा गया है, "इन दिशानिर्देशों के तहत, छात्र ऐतिहासिक स्मारकों, सांस्कृतिक स्थलों, शिल्प केंद्रों, पर्यटन स्थलों और कई अन्य स्थानों पर जा सकते हैं। वे कलाकारों और शिल्पकारों से मिल सकते हैं, विभिन्न अवधारणाओं और परंपराओं के बारे में अपनी समझ बढ़ा सकते हैं और विरासत को संरक्षित करने के महत्व को समझ सकते हैं।"
कमेंट
कमेंट X