फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   do you know about Prayagraj's usha who will be on KBC's Hot seat

KBC की हॉट सीट पर बैठेंगी उत्तर प्रदेश की उषा, टीईटी की परीक्षा कर चुकी हैं पास

Mon, 23 Sep 2019 10:26 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Mon, 23 Sep 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
do you know about Prayagraj's usha who will be on KBC's Hot seat
kbc usha - फोटो : social media

मेजा के उरुवा ब्लॉक की उषा यादव टीवी के चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में हॉट सीट पर बैठेंगी। सोमवार के एपिसोड में उषा के शो को दर्शक देख सकेंगे। केबीसी से लौटने के बाद उषा खासा उत्साहित हैं। अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने वाली उषा कहती हैं, यहां तक पहुंचना मेरे लिए किसी सपने की तरह था। पल भर के लिए तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि मैं केबीसी में अमिताभ बच्चन के सामने बैठी हूं। 

विज्ञापन


बता दें कि उषा का मायका मेजा के ही भसका गांव में है। उन्होंने मेजारोड के नंद किशोर इंटर कॉलेज से बारहवीं की परीक्षा पास करने के बाद सिरसा के लाला लक्ष्मीनारायण डिग्री कालेज से स्नातक की परीक्षा और फिर संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से बीएड की पढाई पूरी की। वर्ष 2012 में पिता राधेश्याम यादव ने उनकी शादी उरुवा के रामनगर गांव में धर्मेंद्र यादव से कर दी ।

विज्ञापन

उषा ने बताया कि इस दौरान उन्होंने टीईटी की परीक्षा पास की। मेरे मन में हमेशा से यह रहा कि कुछ ऐसा करूं कि मेरा और परिवार का नाम रोशन हो। पति बहुत पहले से केबीसी के लिए प्रयास कर रहे थे। पहले मेरे पास एंड्रायड फोन नहीं था लेकिन फोन मिलने के बाद पति ने मुझसे भी प्रयास करने के लिए कहा।

मैंने कोशिश शुरू करते हुए इसके लिए पंजीकरण कराया। फिर लखनऊ में मेरा ऑडिशन हुआ। वहां सफल होने के बाद मुंबई में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट प्रोग्राम में बाजी मारकर हॉट सीट तक पहुंची। तकरीबन घंटे भर के प्रोग्राम के दौरान अमिताभ जी ने तरह-तरह के सवाल किए जिसका मैंने सफलतापूर्वक उत्तर दिया। आरंभ में यह बताने के बाद कि मैं प्रयागराज से हूं, अमिताभ जी बोले, फिर तो प्रयागराज की आन बान शान आपके कंधों पर है।

ये भी पढ़ें- कौन थीं जुन्को ताबेई? जिनकी याद में गूगल ने बनाया डूडल

वहां मेरे पति के साथ ही मेरा बच्चा और मेरे ससुर जी भी थे। पति सहित पूरे परिवार का सहयोग न होता तो मैं यहां तक नहीं पहुंच सक ती थी। वापसी पर परिचितों, करीबियों, रिश्तेदारों की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। मेजा की विधायक नीलम करवरिया सहित रामनगर के समाजसेवी नीरज यादव, भुसका के संतलाल सिंह यादव आदि ने भी मेजा का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed