{"_id":"670c90eb31d1264b51056e3a","slug":"do-not-take-decision-to-change-subject-in-a-hurry-choose-it-after-careful-consideration-2024-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Choice of Subject: विषय बदलने का फैसला जल्दबाजी में न लें, सोच समझकर करें इसका चुनाव","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Choice of Subject: विषय बदलने का फैसला जल्दबाजी में न लें, सोच समझकर करें इसका चुनाव
Mon, 14 Oct 2024 09:03 AM IST
मेघा झा
रशेल कोडी, द कन्वर्सेशन
रशेल कोडी, द कन्वर्सेशन
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 14 Oct 2024 09:03 AM IST
सार
Choice of Subject: स्नातक में गलत विषय का चयन कर लिया हो, तो हड़बड़ाएं नहीं, बल्कि थोड़ा ठहरकर निर्णय लें
विज्ञापन
कन्फ्यूज छात्र
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Choice of Subject; छात्र अक्सर अपने कॉलेज के शुरुआती कुछ महीनों में अपने विषय के चुनाव को लेकर भ्रमित महसूस करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि बारहवीं पास करने के बाद स्नातक में दाखिला लेते समय छात्र कुछ ऐसे विषयों का चयन कर लेते हैं, जिसका उनके पिछले शैक्षणिक रिकॉर्ड से कोई लेना-देना नहीं होता। ऐसा निर्णय वे विषय की बढ़ती मांग और अपने कॅरिअर को ध्यान में रखते हुए लेते हैं। लेकिन कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कुछ समय बाद उन्हें अपने फैसले पर पछतावा होता है और वे अपने विषय को बदलने पर विचार करते हैं। अगर आप भी स्नातक के प्रथम वर्ष में अपने विषय को बदलने की सोच रहे हैं, तो ऐसा कोई भी निर्णय लेने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों पर गौर करना जरूरी हो जाता है। इससे आपको कठिन परिस्थिति में भी प्रेरणा मिलती रहेगी और असफलता का भय भी नहीं सताएगा।
विज्ञापन
कॅरिअर योजना बनाएं
यह उन तरीकों में से एक है, जिससे छात्र अपने चुने हुए प्रमुख विषयों में ही सफलता की संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं। उस कॅरिअर के बारे में सोचें, जिसमें आपको आनंद आता हो और यह भी विचार करें कि कैसे आप अपने चुने हुए विषय को अपने लिए उपयोगी बना सकते हैं। इन सबके बावजूद अगर पढ़ाई में बोरियत महसूस हो, तो विषय बदलने पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा विषय से जुड़े अलग-अलग कॅरिअर विकल्पों की पहचान करके और दूरगामी परिणामों को ध्यान में रखते हुए ही नया विषय चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X