फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DK Shivakumar urges VTU to start UG course in Urban Town Planning at Bengaluru government institute, Read here

Karnataka: शहरी टाउन प्लानिंग में शुरू होना चाहिए यूजी कोर्स, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने लिखा VTU को पत्र

Wed, 23 Jul 2025 05:43 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 23 Jul 2025 05:43 PM IST
सार

DK Shivakumar: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने राज्य में टिकाऊ शहरी विकास की जरूरत को देखते हुए VTU को पत्र लिखकर बेंगलुरु स्थित सरकारी तकनीकी संस्थान में "शहरी टाउन प्लानिंग" में स्नातक कोर्स शुरू करने का आग्रह किया है।
 

विज्ञापन
DK Shivakumar urges VTU to start UG course in Urban Town Planning at Bengaluru government institute, Read here
डीके शिवकुमार - फोटो : PTI

विस्तार

Karnataka: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और बेंगलुरु विकास मामलों के प्रभारी डी.के. शिवकुमार ने बुधवार को बताया कि उन्होंने विश्वेश्वरैया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (VTU) को पत्र लिखकर सरकार द्वारा संचालित श्री कृष्णराजेंद्र सिल्वर जुबली टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, बेंगलुरु में "शहरी टाउन प्लानिंग" में स्नातक पाठ्यक्रम शुरू करने का आग्रह किया है। यह पहल राज्य में तेजी से बढ़ती शहरी आवश्यकताओं और टिकाऊ विकास की जरूरत को देखते हुए की गई है।

विज्ञापन


शिवकुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "कर्नाटक में टिकाऊ शहरी विकास की बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखते हुए, मैंने माननीय कुलपति, VTU को पत्र लिखा है, जिसमें बेंगलुरु स्थित श्री कृष्णराजेंद्र सिल्वर जुबली टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट में शहरी टाउन प्लानिंग में स्नातक कोर्स शुरू करने का अनुरोध किया गया है।"

विज्ञापन

कोर्स से तैयार होगी नई पेशेवर पीढ़ी

उन्होंने कहा कि यह कोर्स भविष्य के शहरों के निर्माण, योजना और विकास में सहायक एक नई पेशेवर पीढ़ी तैयार करेगा, जो शहरी नियोजन के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा सकेगी।

शिवकुमार ने आगे कहा, "हमारे शहरी क्षेत्रों का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि हम योजना, नीति और जनभागीदारी को कितनी अच्छी तरह एकीकृत कर पाते हैं। यह हमारे लिए नींव रखने और एक अधिक समावेशी और टिकाऊ कल के निर्माण का अवसर है।"

उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल न केवल राज्य में शहरी योजनाकारों की नई पीढ़ी तैयार करने में सहायक होगी, बल्कि कर्नाटक को वैश्विक स्तर पर एक शहरी योजना नवाचार केंद्र (incubator) के रूप में स्थापित करने में भी मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed