{"_id":"6af7ed8493a9dc9edc04072a","slug":"digital-education-mobile-learning-centre-to-bring-free-digital-training-to-underprivileged-children-and-women-2026-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल शिक्षा: अब बस्ती के बच्चों को भी मिलेगी डिजिटल शिक्षा, मुफ्त ट्रेनिंग से जुड़ेंगी महिलाएं भी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
डिजिटल शिक्षा: अब बस्ती के बच्चों को भी मिलेगी डिजिटल शिक्षा, मुफ्त ट्रेनिंग से जुड़ेंगी महिलाएं भी
Sat, 14 Nov 2026 10:41 AM IST
शिवम तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:41 AM IST
सार
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों और महिलाओं को अब डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए दिल्ली में दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर शुरू किया गया है। इस खास बस में कंप्यूटर और प्रोजेक्टर की सुविधा मिलेगी। बच्चों और युवाओं को पांच प्रमुख क्षेत्रों में मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्था का लक्ष्य एक साल में 800 से अधिक नए लाभार्थियों तक पहुंचना है।
विज्ञापन
Digital Education
- फोटो : AI Generated
विस्तार
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी अब डिजिटल शिक्षा से जुड़ने का मौका मिलेगा। इसके लिए एस्पायर डिजिटल विलेजेस इंडिया ने दिल्ली में अपना दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर शुरू किया है। इस पहल का मकसद उन बच्चों, युवाओं और महिलाओं तक कंप्यूटर और डिजिटल तकनीक की जानकारी पहुंचाना है, जो पैसों की कमी के कारण इन सुविधाओं से दूर रह जाते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस से पहले शुरू की गई इस पहल में इनफॉर्मी एजुकेशन ने भी साझेदारी की है। इसके तहत उत्तर-पश्चिम दिल्ली की बस्तियों में रहने वाले लोगों को मुफ्त डिजिटल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बस में क्या-क्या सीखने को मिलेगा?
इस मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर को खास तौर पर एक बस में तैयार किया गया है। इसमें बच्चों को कंप्यूटर और प्रोजेक्टर की सुविधा मिलेगी। यानी अब डिजिटल शिक्षा पाने के लिए उन्हें किसी बड़े संस्थान या कंप्यूटर सेंटर तक जाने की जरूरत नहीं होगी। यह बस खुद उनके इलाकों तक पहुंचेगी और उन्हें तकनीक से जुड़ी जरूरी बातें सिखाएगी। बस में डेस्कटॉप कंप्यूटर और प्रोजेक्टर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके माध्यम से बच्चों को डिजिटल दुनिया की शुरुआती जानकारी देने के साथ ही उन्हें तकनीक का इस्तेमाल करना भी सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
किन पांच क्षेत्रों में मिलेगी ट्रेनिंग?
इस मोबाइल सेंटर में पांच प्रमुख क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा, वित्तीय साक्षरता, जीवन कौशल और प्रमाणित मूल्यांकन शामिल हैं। डिजिटल साक्षरता के तहत बच्चों को कंप्यूटर और इंटरनेट की बुनियादी जानकारी दी जाएगी। साइबर सुरक्षा के जरिए उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके समझाए जाएंगे। वित्तीय साक्षरता में पैसों के लेन-देन और डिजिटल भुगतान की जानकारी मिलेगी। वहीं, जीवन कौशल और प्रमाणित मूल्यांकन के जरिए उनके ज्ञान और क्षमताओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X