फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Detailed SOP prepared for conducting exams amid COVID-19: Union HRD Minister

विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर एचआरडी मंत्री ने कही ये बात

Sat, 11 Jul 2020 06:44 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 11 Jul 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Detailed SOP prepared for conducting exams amid COVID-19: Union HRD Minister
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : ट्विटर

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि मंत्रालय ने विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं के आयोजन को लेकर विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया तैयारी की है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर एसओपी तैयार की है। जिसे विश्वविद्यालय संचालित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में टर्मिनल सेमेस्टर/अंतिम वर्ष का कोई भी विद्यार्थी उपस्थित होने में असमर्थ रहता है, तो उसे ऐसे पाठ्यक्रम के लिए विशेष परीक्षाओं में बैठने का अवसर दिया जा सकता है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कर्नाटक: कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय में अगस्त तक पीएचडी-एमएससी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं स्थगित
विज्ञापन


एचआरडी मंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को देखते हुए यूजीसी ने टर्मिनल सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं 30 सितंबर तक कराने का दिशा निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और भविष्य दोनों अहम हैं। हमारे लिए विद्यार्थियों का स्वास्थ्य, उनकी सुरक्षा, निष्पक्षता और समान अवसर के सिद्धांतो का पालन करना सर्वोपरि है। विश्व स्तर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक विश्वसनीयता, करियर के अवसरों और भविष्य की प्रगति को सुनिश्चित करना भी शिक्षा प्रणाली में बहुत मायने रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-JAC 12th Result 2020: झारखंड इंटरमीडिएट के नतीजे जल्द होने वाले हैं जारी, यहां जानिए पूरी जानकारी

उन्होंने कहा कि ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि किसी भी शिक्षा प्रणाली में विद्यार्थियों का शैक्षणिक मूल्यांकन बहुत महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। परीक्षाओं में प्रदर्शन विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और संतुष्टि देता है। एचआरडी मंत्री ने ये सारी बातें ट्वीट कर कही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed