फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Despite Challenges, DU Continues to Expand, VC Prof. Yogesh Highlights Progress at Book Launch

DU: बाधाओं के बावजूद डीयू ने जारी रखा विकास, कुलपति प्रो. योगेश ने पुस्तक समारोह में बताया विस्तार का सफर

Sun, 21 Sep 2025 08:42 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 21 Sep 2025 08:42 AM IST
सार

Delhi University: डीयू ने चुनौतियों के बावजूद लगातार विकास और विस्तार जारी रखा है। कुलपति प्रो. योगेश ने हाल ही में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में इस सफर और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
Despite Challenges, DU Continues to Expand, VC Prof. Yogesh Highlights Progress at Book Launch
DU Vice Chancellor - फोटो : file photo

विस्तार

DU: विश्वविद्यालय ने अपने आरंभिक दौर में धन की कमी और पदाधिकारियों से जुड़ी ऐतिहासिक बाधाओं के बावजूद निरंतर विस्तार किया है। 1922 में मात्र 25 हजार रुपये के वार्षिक सरकारी अनुदान से शुरुआत करने वाला डीयू मौजूदा समय में चालू वित्त वर्ष में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान के साथ राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

विज्ञापन


यह विकास विश्वविद्यालय की लचीलापन और राष्ट्र के विश्वास का प्रतीक है। यह बातें शनिवार को (दिल्ली विश्वविद्यालय) डीयू के कान्वेशन हॉल में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह की अध्यक्षता करते हुए डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह बोल रहे थे।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीयू के इतिहास विभाग की प्रोफेसर मनीषा बौधरी की लिखी पुस्तक द यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली-ए कॉम्प्रहेंसिव अकाउंट ऑफ इट्स रिलायंस, नॉलेज, लीडरशिप एंड ग्रोथ का औपचारिक लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में प्रख्यात विद्वान, प्रशासक, लेखक और छात्रों को भारी संख्या उपस्थित रही। ऐसे में कार्यक्रम के दौरान एक पैनल चर्चा का भी आयोजन किया गया, जिसमें डीयू के इतिहास, चुनौतियों और उपलब्धियों पर विचार-विमर्श हुआ। कुलपति ने लेखिका प्रो. मनीषा चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि पुस्तक ने संस्थागत चुनौतियों से निपटने में नेतृत्व की भूमिका को उजागर किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed