फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University: Major Change in UG Curriculum, Students Get Admission in Fourth Year from 2025-26 Session

Delhi University: डीयू में स्नातक पाठ्यक्रम में बदलाव, नए सत्र से चौथे वर्ष में सभी छात्र ले सकेंगे दाखिला

Mon, 05 May 2025 09:14 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 05 May 2025 09:14 AM IST
सार

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से सभी छात्रों को चौथे वर्ष यानी सातवें सेमेस्टर में प्रवेश देने की अधिसूचना जारी की है। यह निर्णय यूजीसीएफ 2022 के तहत लिया गया है।

विज्ञापन
Delhi University: Major Change in UG Curriculum, Students Get Admission in Fourth Year from 2025-26 Session
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

Delhi University Fourth Year UGCF 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से स्नातक पाठ्यक्रम रूपरेखा (यूजीसीएफ 2022) के तहत सभी छात्रों को चौथे वर्ष (सातवां सेमेस्टर) में प्रवेश देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में डीयू ने अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन

डीयू की ओर से स्पष्ट दिशा-निर्देश

डीयू के अनुसार यूजीसीएफ 2022 के तहत नामांकित सभी छात्र शैक्षणिक सत्र 2025-2026 से अपने संबंधित शैक्षणिक कार्यक्रमों के चौथे वर्ष में प्रवेश ले सकेंगे। डीयू ने स्पष्ट किया है कि यूजीसीएफ 2022 के तहत छठे से सातवें सेमेस्टर तक नामांकित छात्र की प्रगति सार्वभौमिक है। जो समय-समय पर लागू पदोन्नति नियमों के अधीन और किसी भी तरह से प्रतिबंधात्मक नहीं है।

विज्ञापन


और भी पढ़ें:- बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री-फिजिक्स ने उलझाया; सघन जांच के बाद अंदर दिया गया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र संगठनों की प्रतिक्रियाएं

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि यह निर्णय डीयू छात्रों के भविष्य को सशक्त करने वाला है। यह सफलता संगठित छात्र शक्ति की दृढ़ आवाज का परिणाम है। छात्र संघ की सचिव मित्रविंदा कर्णवाल ने कहा कि डीयू प्रशासन से हमने निरंतर यह मांग की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन से जुड़ी भ्रम की स्थिति को समाप्त करते हुए छात्रों को स्पष्ट एवं समयबद्ध निर्देश प्रदान करे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि एबीवीपी प्रारंभ से ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रतिबद्ध रही है। वर्ष 2022 में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले छात्रों को अब सातवें सेमेस्टर में प्रवेश देने का निर्णय हमारे लंबे संघर्ष का परिणाम है।

UGCF 2022 क्या है?

अंडरग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क (UGCF) 2022 दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप तैयार किया गया एक नया स्नातक पाठ्यक्रम ढांचा है। इस ढांचे के तहत स्नातक की पढ़ाई को चार वर्षों में विभाजित किया गया है। इसमें छात्रों को अंतिम वर्ष (चौथे वर्ष) में जाकर अनुसंधान (Research) या किसी विषय में विशेषज्ञता (Specialization) प्राप्त करने का विकल्प दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed