{"_id":"5ea64c4a4e5c7b2bfd7f3072","slug":"delhi-university-has-extended-the-application-date-for-foreign-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU University: दिल्ली विश्वविद्यालय ने बढ़ाई विदेशी छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU University: दिल्ली विश्वविद्यालय ने बढ़ाई विदेशी छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि
Mon, 27 Apr 2020 08:38 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Mon, 27 Apr 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
DU University Admission 2020 : दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने शैक्षिक सत्र 2020-21 में अंडर ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के इच्छुक विदेशी आवेदकों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। विदेशी छात्र डीयू की वेबसाइट http://fsr.du.ac.in पर यूजी, पीजी, एमफिल, पीएचडी, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एमबीए व पीएचडी प्रोग्राम इन मैनेजमेंट स्टडीज के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
वहीं पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम व एमफिल कोर्सेज के लिए 6 जून तक आवेदन किया जा सकता है। अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अब 12 जून तक आवेदन कर सकते हैं। सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व एडवांस डिप्लोमा के लिए 15 जुलाई तक और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में दाखिले के लिए 30 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जामिया मिल्लिया में फ्री सिविल सर्विसेज कोचिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X