फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Online application for free civil services coaching started in Jamia Millia Islamia

जामिया मिल्लिया में फ्री सिविल सर्विसेज कोचिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Sun, 26 Apr 2020 04:21 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sun, 26 Apr 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Online application for free civil services coaching started in Jamia Millia Islamia

सिविल सेवा की तैयारी करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने आवासीय कोचिंग एकेडमी में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस आवासीय कोचिंग के लिए अल्पसंख्यक वर्ग, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस कोचिंग के जरिए आईएएस और आईपीएस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए मुफ्त में तैयारी कराई जाएंगी साथ ही महिला छात्रों के लिए हास्टल सुविधा भी होगी। वे उम्मीदवार जो सिविल सर्विसेज 2021 के लिए तैयारी कर रहे हैं, वे इस मुफ्त कोचिंग की सुविधा पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस कोचिंग सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए छात्र को स्नातक होना आवश्यक है। साथ ही कुल सीटों में 10 प्रतिशत सीटे 24 साल से कम के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कोचिंग सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 25 अप्रैल, 2020 है। वहीं अंतिम तिथि 15 जून, 2020 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को संस्थान की वेबसाइट http://jmicoe.in/ पर जाना होगा।


इस कोचिंग सुविधा को पाने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा तथा साक्षात्कार देना होगा, जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन दिल्ली, श्रीनगर, लखनऊ, गुवाहाटी, बेंगलुरु और मलप्पुरम के परीक्षा केंद्रो में किया जाएगा।
 

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  

ये भी पढ़ें  - 12वीं पास के लिए यहां 746 पद खाली, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में नौकरी पाने का अंतिम मौका

 
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed