फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University: Errors in DU results, students complain of ER and absence; DUSU secretary expressed concern

Delhi University: डीयू रिजल्ट में गड़बड़ी, छात्रों को ईआर और अनुपस्थिति की शिकायतें; डूसू सचिव ने जताई चिंता

Tue, 15 Apr 2025 08:05 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 15 Apr 2025 08:05 AM IST
सार

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय के सेमेस्टर रिजल्ट में छात्रों को ईआर और अनुपस्थित दिखाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। डूसू सचिव ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक और रजिस्ट्रार से मिलकर समाधान की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
Delhi University: Errors in DU results, students complain of ER and absence; DUSU secretary expressed concern
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Delhi University Result 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय  (DU) में सेमेस्टर रिजल्ट आने का दौर शुरू हो गया है। छात्रों को अपने रिजल्ट में कुछ ना कुछ गड़बड़ी देखने को मिली है। छात्रों का आरोप है कि उन्हें किसी एक विषय में एसेंशियल रिपीट (Essential Repeat) मिली है या फिर परीक्षा में उपस्थित रहने के बावजूद उन्हें अनुपस्थित दिखा दिया गया है। डूसू पदाधिकारियों को भी विभिन्न कॉलेजों से रिजल्ट को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। इसके बाद अब पदाधिकारी परीक्षा शाखा के समक्ष इन्हें उठाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

छात्रों ने बताया "हम परीक्षा में थे, फिर भी अनुपस्थित?"

तीसरे सेमेस्टर के एक छात्र ने बताया कि उन्हें इतिहास में ईआर दे दी गई है। जबकि उन्हें नहीं लगता कि उनकी ईआर आ सकती है। एक अन्य छात्र को भी अपने रिजल्ट में ईआर मिली है, वहीं एक अन्य छात्र ने बताया कि वह परीक्षा में उपस्थित हुए थे, लेकिन रिजल्ट में उन्हें अनुपस्थित दिखाया गया है। इस संबंध में उन्होंने कॉलेज से भी संपर्क किया है। वैल्यू एडेड कोर्स (वीएसी) में भी ईआर और छात्रों के अनुपस्थित रहने की समस्या देखने को मिली है।

विज्ञापन

डूसू सचिव मित्रविंदा करनवाल ने उठाई आवाज

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ सचिव मित्रविंदा करनवाल ने बताया कि कई कॉलेजों में बड़े पैमाने पर छात्रों के फेल होने की जानकारी मिली है। कुछ छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक गलत चढ़ा दिए गए हैं। किसी को उसके रिजल्ट में शून्य मिल गया है, कहीं ईआर दिखा दिया गया है व कहीं उन्हें अनुपस्थित दिखा दिया गया है। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि ऐसा तकनीकी कारणों से हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर अब मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक और रजिस्ट्रार से मिलकर समस्या से अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ने कहा रिजल्ट में कोई गड़बड़ी नहीं

इस संदर्भ में परीक्षा नियंत्रक प्रो गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने कहा कि रिजल्ट में कोई गड़बड़ी नहीं है। परीक्षा विभाग केवल रिजल्ट तैयार करके देता है। जहां तक ईआर की बात है वह छात्रों की परीक्षा में किए गए प्रदर्शन पर निर्भर करता है। वहीं, कॉपी चेक करने का कार्य शिक्षक करते हैं। फिर भी यदि किसी छात्र के रिजल्ट में किसी प्रकार की गड़बड़ी होगी तो परीक्षा विभाग उसकी परेशानी को हल करने का प्रयास करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed