डीयू ने प्रथम सेमेस्टर के छात्रों से एग्जाम फॉर्म्स जमा करने को कहा, जल्द आयोजित होगी परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट एवं प्रोफेशनल कोर्सेस के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों से कहा है कि, वे 28 फरवरी 2021 दिन शनिवार के शाम 5:30 तक अपना एग्जाम फाॅर्म यूनिवर्सिटी की आधिकारिक पोर्टल पर फीस के साथ भर दें। छात्रों से कहा गया है कि आवेदन करने की सारी प्रक्रिया के दौरान यदि उन्हें कोई असुविधा अथवा कठिनाई आ रही हो तो वे अपने फैकल्टी/डिपार्टमेंट/कॉलेज से संपर्क कर सकते हैं। किसी भी स्थिति में घोषित तिथि एवं निर्धारित समय के बाद आवेदन फाॅर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
वहीं फैकल्टी/डिपार्टमेंट/कॉलेज से कहा गया है कि, वह इन छात्रों के द्वारा भरे गए एग्जामिनेशन फाॅर्म्स का कन्फर्मेशन और वेरिफिकेशन का कार्य 3 मार्च 2021 दिन बुधवार तक पूरा कर लें तत्पपश्चात एडमिट कार्ड जारी करने का काम शुरू कर दें। आपको बता दें कि यूनिवर्सिटी प्रशासन उक्त एग्जाम को मार्च माह में ही संपन्न कराना चाहता है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 1 फरवरी 2021 से फाइनल ईयर के छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस को फिर से खोल दिया है। प्राप्त खबरों के अनुसार फाइनल ईयर के छात्रों को प्रैक्टिकल लैब, लाइब्रेरी एवं रीसर्च इत्यादि कार्यों के लिए छोटे- छोटे समूहों में भाग लेने की इजाजत दे दी है।
हालांकि, इस दौरान कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए कैंपस कर्मचारियों और स्टूडेंट्स दोनों को शासन-प्रशासन की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का सख्ति से पालन करने के लिए कहा गया है। कैंपस के अंदर किसी भी स्टूडेंट्स का बिना मास्क के प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके सिवाए यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी सहित चार अन्य पुस्तकालयों को भी फैकल्टी मेम्बर्स और रिसर्च स्कॉलर्स के लिए एक बार फिर से उपलब्ध कराया गया है।
यह भी पढ़ें - आईआईटी गुवाहाटी ने ड्रॉपलेट्स के भाप बनने की प्रक्रिया को तेज करने का खोजा नया तरीका
यह भी पढ़ें - असम ओलंपियाड परीक्षा 21 मार्च को, एनटीए लेगी परीक्षा, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
कमेंट
कमेंट X