{"_id":"5cf374a8bdec2207594b2370","slug":"delhi-university-admission-2019-students-can-choose-any-languages","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU ने 21 भाषाओं को शैक्षणिक विषयों की सूची में किया शामिल, किसी और भाषा को लेने पर नहीं कटेंगे अंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU ने 21 भाषाओं को शैक्षणिक विषयों की सूची में किया शामिल, किसी और भाषा को लेने पर नहीं कटेंगे अंक
Sun, 02 Jun 2019 12:33 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की दाखिला प्रक्रिया में इस बार आधुनिक भारतीय भाषाओं (मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज) को पढ़ने की इच्छा रखने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। इस बार स्नातक कोर्सेज के दाखिले में बेस्ट फोर में इन भाषाओं को शामिल करने पर छात्रों के अंक नहीं कटेंगे। प्रशासन ने संविधान की आठवीं अनुसूूची में शामिल 21 आधुनिक भारतीय भाषाओं को शैक्षणिक विषयों की सूची में शामिल किया है। इन्हें विषयों की सूची ए में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
डीयू में बीते साल तक अंग्रेजी कोर, अंग्रेजी इलेक्टिव, हिंदी कोर, हिंदी इलेक्टिव ही सूची में शामिल थी। इस बार इस सूची में अन्य आधुनिक भारतीय भाषाओं जैसे नेपाली, असमिया, तमिल, मलायलम, उड़िया, मराठी जैसी भाषाओं को भी शामिल किया है। अब तक सूची में इन भाषाओं के नहीं होने से यदि छात्र इन्हें अपने बेस्ट फोर विषयों में शामिल करते थे तो उनके 2.5 फीसदी अंकों की कटौती होती थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। अंकों की कटौती का नुकसान राज्य बोर्ड के उन छात्रों को होता था जो कक्षा बारहवीं में एक वैकल्पिक विषय के रूप में बोलने वाली अपनी भाषा को लेते थे।
विज्ञापन
अब तक कुछ ही कॉलेज बीए प्रोग्राम में आधुनिक भारतीय भाषाओं को विषय के रूप में लेने पर कट ऑफ में छूट देते हैं। दरअसल बीए प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले छात्रों को एमआईएल (संस्कृत, पंजाबी, बंगाली, उर्दू, तेलुगु) पढ़ा होने पर 10 फीसदी तक की छूट का लाभ मिलता है। यह छूट अलग-अलग कॉलेजों में अलग-अलग होती है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X