फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi state universities 2020 Final Year Exams Cancelled by Delhi Government know more details

दिल्ली सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं हुईं रद्द

Sat, 11 Jul 2020 03:33 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 11 Jul 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
Delhi state universities 2020 Final Year Exams Cancelled by Delhi Government know more details
exam 2020

दिल्ली सरकार ने राज्य में सभी विश्वविद्यालय की लंबित परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि छात्रों को विश्वविद्यालयों द्वारा तय किए गए मूल्यांकन मापदंडों के आधार पर डिग्री प्रदान की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि कोरोना संकट की परिस्थिति के कारण विश्वविद्यालयों के सभी सेमेस्टर और फाइनल परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इसका मतलब है कि राज्य के सभी विश्वविद्यालय जैसे कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जेएनयू, जामिया विश्वविद्यालय और अन्य अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित नहीं करेंगे। 

विज्ञापन


सिसोदिया ने यह भी बताया कि राज्य के सभी संस्करणों को अपने छात्रों को प्रमोट करने और उन्हें अपने स्तर पर तय किए गए मूल्यांकन के आधार पर डिग्री देने के लिए कहा गया है। इससे संबंधित एक ट्वीट भी जारी हुआ है। बता दें कि मनीष सिसोदिया जो कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री हैं,  ने शनिवार को इस संबंध में निर्णय सुनाया है। पीएम नरेंद्र मोदी को सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में चिट्ठी लिखकर अपील की है कि उनके द्वारा लिए गए फैसले की तर्ज पर वे भी इस तरह का फैसला लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed