फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi Schools Summer Vacations 2024, Check holiday calender and vacation dates here

Summer Vacations: दिल्ली के स्कूलों में कब से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां? इस बार मिलेगा इतने दिनों का अवकाश

Fri, 05 Apr 2024 11:32 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 11:32 AM IST
सार

School's Summer Vacations in Delhi: तापमान बढ़ने पर छात्रों की सेहत का ख्याल रखते हुए गर्मियों का अवकाश दिया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली में गर्मियों की छुट्टियां कब से शुरू हो रही हैं।

विज्ञापन
Delhi Schools Summer Vacations 2024, Check holiday calender and vacation dates here
Summer Vacations 2024, गर्मियों की छुट्टियां 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

Summer Vacation in Delhi Schools: होली के बाद से ही तापमान में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। राजधानी सहित कई इलाकों में गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में राजधानी के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र गर्मी की छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा विभाग छात्रों के स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए तापमान बढ़ने पर स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर देता है। छात्र अभी से समर वेकेशन का इंतजार करने लगे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली में गर्मी की छुट्टियां कब से शुरू हो रही हैं।

विज्ञापन

कब से पड़ेंगी गर्मियों की छुट्टियां?

दिल्ली के स्कूल कैलेंडर के अनुसार, इस साल राजधानी में गर्मियों की छुट्टियां 11 मई से शुरू होकर 30 जून, 2024 तक जारी रहेंगी। इस वर्ष दिल्ली के स्कूली छात्रों को एक महीने 19 दिनों की छुट्टियां मिल रही हैं। इस सत्र में दिल्ली के स्कूल 220 दिन खुलेंगे। शिक्षा निदेशालय (DOE) ने सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि छुट्टियों और शैक्षणिक सत्रों की घोषणा से पहले यह बता दिया जाए कि साल में 220 दिन पूरे करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समर वेकेशन के बाद दिसंबर तक मिलेंगी इतनी छुट्टियां

  • अप्रैल में 11 अप्रैल, 2024 को ईद-उल-फितर की पहली छुट्टी मिलेगी। 
  • 17 अप्रैल, 2024 को राम नवमी की छुट्टी रहेगी।
  • 21 अप्रैल, 2024 को महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी।
  • गर्मियों की छुट्टियां 30 जून, 2024 को खत्म हो जाएंगी। जिसके बाद, छात्रों को 17 जुलाई, 2024 को मुहर्रम की छुट्टी मिलेगी। 
  • 15 अगस्त, 2024 के दिन स्वतंत्रता दिवस छुट्टी रहेगी।
  • 26 अगस्त, 2024 को जन्माष्टमी की छुट्टी होगी।
  • ईद-ए-मिलाद के दिन यानी 16 सितंबर का दिन भी इस लिस्ट में शामिल है।
  • गांधी जयंती, यानी 02 अक्तूबर, 2024 को भी छुट्टी रहेगी।
  • 12 अक्तूबर, 2024 के दिन दशहरा की छुट्टी रहेगी।
  • 17 अक्तूबर, 2024 को वाल्मिकी जयंती की छुट्टी रहेगी।
  • 31 अक्तूबर, 2024 को दिवाली की छुट्टी होगी।
  • 15 नवंबर, 2024 को गुरु नानक जयंती की छुट्टी होगी।
  • इसके अलावा क्रिसमस डे का हॉलिडे रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed