UPSC : यूपीएससी परीक्षा पास करने का अतिरिक्त मौका मांग रहे प्रत्याशी हिरासत में, दिल्ली में कर रहे थे प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चूंकि वे कोविड-19 और लॉकडाउन के कारण परीक्षा की तैयारी नहीं कर सके, इसलिए अवसर खो चुके हैं। गरिमा नामक की एक प्रदर्शनकारी छात्रा ने बताया कि एसएससी ग्रेड (GD) और अग्निवीर प्रत्याशियों को अतिरिक्त मौका दिया गया है, इसलिए उन्हें भी दिया जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए अतिरिक्त मौका मांग रहे प्रत्याशियों को दिल्ली पुलिस ने बुधवार तड़के हिरासत में ले लिया। ये दिल्ली केपुराने राजेंद्र नगर इलाके में प्रदर्शन कर रहे थे। इनका कहना है कि कोरोना महामारी के कारण ये संघ लोक सेवा परीक्षा की तैयारी नहीं कर सके थे।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चूंकि वे कोविड-19 और लॉकडाउन के कारण परीक्षा की तैयारी नहीं कर सके, इसलिए अवसर खो चुके हैं। गरिमा नामक की एक प्रदर्शनकारी छात्रा ने बताया कि एसएससी ग्रेड (GD) और अग्निवीर प्रत्याशियों को अतिरिक्त मौका दिया गया है, इसलिए उन्हें भी दिया जाए।
एसएससी व अग्निवीरों को मौका दिया तो हमें क्यों नहीं ?
गरिमा का कहना है कि यदि सरकार एसएससी (जीडी) और अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त प्रयासों की अनुमति दे सकती है, तो वह हमारे लिए समान प्रावधान क्यों नहीं कर सकती? हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं।
कोरोना में हमारे सपने भी जलकर राख हो गए
एक अन्य प्रदर्शनकारी राशि ने दो अतिरिक्त प्रयासों और आयु सीमा में दो वर्ष की छूट की मांग की। उसने कहा कि हम दो साल की छूट और दो अतिरिक्त प्रयास चाहते हैं। क्या कोविड ने यूपीएससी के उम्मीदवारों को प्रभावित नहीं किया? अगर सरकार एमएसएमई को बढ़ावा देने और कर्ज माफ करने की कोशिश कर सकती है, तो यह हमें कुछ छूट क्यों नहीं दे सकती है? कोविड के दौरान सिर्फ लाशें ही नहीं, हमारे सपने भी जलकर राख हो गए।
बहरहाल, प्रदर्शनकारियों की मांग के बारे में सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है। संभव है, यह मामला संसद में उठाया जाए।
कमेंट
कमेंट X