{"_id":"679aff1c3c2c7d729402c11a","slug":"delhi-nursery-admission-opportunity-for-admission-will-also-available-in-second-list-20-30-percent-seats-are-2025-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Nursery Admission: कई निजी स्कूलों की दूसरी सूची में भी मिलेगा दाखिले का अवसर, 20-30 फीसदी सीटें खाली","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Delhi Nursery Admission: कई निजी स्कूलों की दूसरी सूची में भी मिलेगा दाखिले का अवसर, 20-30 फीसदी सीटें खाली
Thu, 30 Jan 2025 09:56 AM IST
शिवम गर्ग
रश्मि शर्मा
रश्मि शर्मा
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 30 Jan 2025 09:56 AM IST
सार
Delhi Nursery Admission: दिल्ली के निजी स्कूलों में 27 जनवरी को पहली सूची से दाखिले की प्रक्रिया संपन्न हो गई। कई स्कूलों का मानना है कि इस बार उनकी सीटें ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए वार्षिक आय की सीमा पांच लाख तक किए जाने के कारण खाली हैं।
विज्ञापन
Delhi Nursery Admission
- फोटो : freepik
विस्तार
Delhi Nursery Admission: दिल्ली के 1700 निजी स्कूलों में जारी नर्सरी कक्षा में दाखिले की पहली सूची के दाखिले होने के बाद अब भी कई स्कूलों में 20-30 फीसदी सीटें खाली हैं। दरअसल इस बार पांच लाख आय वाले अभिभावकों को ईडब्ल्यूएस (आर्थिक पिछड़े वर्ग) की श्रेणी में शामिल किया गया है।
इस कारण से अभिभावक नामी स्कूलों में दाखिले के लिए इस श्रेणी की दाखिला प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। पहली सूची में सीटें नहीं भरने के कारण अभिभावकों के पास दूसरी सूची में भी दाखिले की संभावना बनी हुई है। मालूम हो कि निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस व वंचित श्रेणी की दाखिला प्रक्रिया तीन फरवरी से शुरू होनी है।

कमेंट
कमेंट X