Delhi Nursery Admission 2023: दिल्ली नर्सरी दाखिलों के लिए आज आखिरी दिन, 20 जनवरी को जारी होगी सूची
Delhi Nursery Admission 2023: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) की ओर से नर्सरी दाखिला पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित की जा रही है। जिसका आज 23 दिसंबर आखिरी दिन है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi Nursery Admission 2023: दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2023 के लिए पंजीकरण कराने का आज 23 दिसंबर, 2022 आखिरी मौका है। जो माता-पिता अपने बच्चों को वर्ष 2023 से 2024 के लिए दिल्ली के निजी, गैर सहायता प्राप्त स्कूलों में दाखिला करवाना चाहते हैं, वे आज अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट - edudel.nic.in पर जमा किए जा रहे हैं। दिल्ली नर्सरी में प्रवेश के लिए छात्रों की आयु कम से कम 04 वर्ष होनी चाहिए। 31 मार्च, 2023 तक केजी कक्षाओं के लिए, छात्र की आयु कम से कम 05 वर्ष और कक्षा 01 के लिए 06 वर्ष होनी चाहिए। डीओई ने बताया कि 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए दिल्ली के मान्यता प्राप्त निजी नर्सरी स्कूलों में प्री-स्कूल, प्री-प्राइमरी और कक्षा एक के लिए प्रवेश प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू की गई थी।
Delhi Nursery Admission पहली सूची 20 जनवरी को होगी घोषित
डीओई की ओर से जारी नर्सरी प्रवेश कार्यक्रम की सूचना के अनुसार, दाखिला पंजीकरण प्रक्रिया एक दिसंबर से 23 दिसंबर, 2022 तक जारी रहेगी। प्रवेश के लिए उपलब्ध सीटों के साथ सभी प्रवेश स्तर की कक्षाओं का विवरण सभी स्कूलों द्वारा छह जनवरी तक घोषित किया जाएगा। इसके बाद, 20 जनवरी को प्रवेश के लिए प्रतीक्षा सूची के साथ चयनित होने वाले बच्चों की पहली सूची घोषित की जाएगी। जबकि छह फरवरी को दूसरी प्रवेश एवं प्रतीक्षा सूची जारी होगी। अधिसूचना में कहा गया है कि सभी गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 28 नवंबर तक प्रवेश के लिए अपना मानदंड अपलोड करेंगे।
Delhi Nursery Admission पंजीकरण शुल्क 25 रुपये
अभिभावकों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 17 मार्च, 2023 को बंद होगी। इसके अलावा अभिभावकों को प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए स्कूल की वेबसाइट पर चेक करते रहना होगा। मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन के प्रिंसिपल डॉ सतवीर ने बताया कि अपने दाखिला मानकों में दूरी (नेबरहुड), भाई-बहन (सिबलिंग), एल्युमिनी (पूर्व छात्र) व पहला बच्चा जैसे मानकों को ही 100 अंकों के दाखिला फॉर्मूले में रखा गया है।
कमेंट
कमेंट X