{"_id":"6401bb85ea0f8c8928044ec8","slug":"delhi-nursery-admission-2023-registration-started-know-about-eligibility-and-process-2023-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Nursery Admission 2023: दिल्ली के नर्सरी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, जानें नियम व प्रक्रिया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Delhi Nursery Admission 2023: दिल्ली के नर्सरी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, जानें नियम व प्रक्रिया
Fri, 03 Mar 2023 02:49 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 03 Mar 2023 02:49 PM IST
सार
Nursery Admission 2023: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
nursery admission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi Nursery Admission 2023: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च 2023 तक चलेगी। यह प्रक्रिया ऑफलाइन चल रही है। खास बात यह है कि दिल्ली में रहने वाले बच्चे ही दाखिले के लिए आवेदन के पात्र होंगे। स्कूल से एक किलोमीटर की दूरी में रहने वाले बच्चों को दाखिले में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
दाखिले के लिए नियम
अभिभावक स्कूल में लगे ड्रॉप बॉक्स में सुबह की पाली वाले स्कूलों में सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक और शाम की पाली वाले स्कूलों में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक फॉर्म डाल सकते हैं। निदेशालय ने दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया है कि किसी भी बच्चे को किसी भी परिस्थिति में फॉर्म जमा करने से मना नहीं किया जाएगा। तीनों कक्षाओं के प्रत्येक सेक्शन में 40-40 बच्चे ही होंगे। नर्सरी में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2023 तक तीन वर्ष, केजी में दाखिले के लिए चार वर्ष व पहली कक्षा में दाखिले के लिए पांच वर्ष पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले नजदीकी सरकारी स्कूल में जाएं।
- अबवहां स्कूल से फॉर्म लें।
- फॉर्म भरें, फोटो संलग्न करें और आवश्यक दस्तावेज भरें।
- फॉर्म को ड्रॉप बॉक्स में सबमिट करें
खाली सीटों पर एक अप्रैल से होंगे दाखिले
दिल्ली नर्सरी दाखिले के दौरान सीटें खाली रहने पर एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक प्रतीक्षा सूची में स्थान पाने वालों के दाखिले होंगे। यदि आरक्षित वर्ग की सीटें नहीं भर पाती तो इन सीटों पर अनारक्षित वर्ग के बच्चों को दाखिला मिलेगा। दाखिले के समय जरूरी दस्तावेजों के अभाव में किसी भी दिव्यांग, शरणार्थी, अनाथ, विस्थापित, बेघर, बच्चे को दाखिले से मना नहीं किया जाएगा।
दिल्ली नर्सरी दाखिले के दौरान सीटें खाली रहने पर एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक प्रतीक्षा सूची में स्थान पाने वालों के दाखिले होंगे। यदि आरक्षित वर्ग की सीटें नहीं भर पाती तो इन सीटों पर अनारक्षित वर्ग के बच्चों को दाखिला मिलेगा। दाखिले के समय जरूरी दस्तावेजों के अभाव में किसी भी दिव्यांग, शरणार्थी, अनाथ, विस्थापित, बेघर, बच्चे को दाखिले से मना नहीं किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X