फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi Nursery Admission: 1307 special children selected in CWSn category, report by May 26

Delhi Nursery Admission: नर्सरी दाखिले के लिए CWSn श्रेणी में 1307 विशेष बच्चों का चयन, 26 मई तक करें रिपोर्ट

Thu, 20 Mar 2025 07:39 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 20 Mar 2025 07:39 AM IST
सार

CWSn Nursery Admission: दिल्ली में 2025-26 सत्र के लिए नर्सरी से पहली कक्षा तक विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के दाखिले हेतु 1307 उम्मीदवारों का चयन हुआ। चयनित उम्मीदवारों को 26 मई तक आवंटित स्कूल में रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन
Delhi Nursery Admission: 1307 special children selected in CWSn category, report by May 26
Delhi School Admission 2025 - फोटो : Freepik

विस्तार

Delhi School Admission: दिल्ली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSn) के नर्सरी से लेकर पहली कक्षा तक के दाखिले के लिए शैक्षिक निदेशालय द्वारा बुधवार (19 मार्च) को कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आयोजित किया गया। इस ड्रॉ में 1307 बच्चों को दाखिले के लिए चयनित किया गया है। कम आवेदन मिलने के कारण 5164 सीटें खाली रह गईं। ड्रॉ कुल 6471 सीटों के लिए हुआ था। ड्रॉ के आयोजन के लिए निदेशालय परिसर में एक एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई थी। अभिभावकों की ओर से ही बटन दबाया गया।  

विज्ञापन


ड्रॉ में चयनित उम्मीदवारों को चयन की सूचना 24 घंटे के अंदर उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। साथ ही निदेशालय की वेबसाइट https://edudel.nic.in/ पर पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि का उपयोग करके दाखिला के लिए आवंटित स्कूल का नाम देखा जा सकता है। 

विज्ञापन

नर्सरी से लेकर कक्षा एक तक इतने उम्मीदवार हुए चयनित

निदेशालय को सीडब्ल्यूएसएन की नर्सरी कक्षा की 3357 सीटों पर दाखिला के लिए 806 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 689 उम्मीदवार दाखिला के लिए चयनित हुए। केजी कक्षा की 958 सीटों के लिए 235 आवेदन प्राप्त हुए और ड्रॉ में 226 उम्मीदवार चयनित हुए। वहीं, पहली कक्षा की 2156 सीटों के लिए करीब 500 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि ड्रॉ में 392 उम्मीदवारों का चयन हुआ। 

आवंटित स्कूल में 26 मई तक रिपोर्ट करें

सीडब्ल्यूएसएन सीटों पर दाखिले को लेकर निदेशालय की निजी स्कूल शाखा ने दिशा-निर्देश भी जारी किए है। दस्तावेजों का सत्यापन जोन स्तर पर होगा। दस्तावेज सत्यापन केंद्र पर रिपोर्ट करने में विफल और दस्तावेज जाली होने पर उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाएगा। ड्रॉ में आवंटित स्कूल को किसी भी परिस्थिति में बदला नहीं जाएगा। जोन की उप समिति द्ववारा अनुशंसित उम्मीदवारों को दाखिला के लिए 26 मई तक आवंटित स्कूल में रिपोर्ट करना होगा। दस्तावेजों में विसंगतियां मिलने पर उन्हें 11 अप्रैल तक दूर कर सकेंगे।

यह दस्तावेज हैं आवश्यक

दाखिले के लिए दो आवेदन की प्रति, उम्मीदवार की दो तस्वीर, बच्चे और माता-पिता का आधार कार्ड, जन्म तिथि के प्रमाण की दो खुद से सत्यापित प्रति, आवासीय प्रमाण की प्रति, सीडब्ल्यूएसएन श्रेणी के लिए दस्तावेजी प्रमाण की दो प्रति सहित मूल दस्तावेज का होना आवश्यक है। निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्कूल सीडब्ल्यूएसएन श्रेणी के छात्रों से ट्यूशन फीस नहीं लेंगे। उम्मीदवार के स्कूल में रिपोर्ट करने की तारीख से एक सप्ताह के अंदर छात्र को मुफ्त, किताबें, स्कूल यूनिफॉर्म और लेखन सामग्री प्रदान करनी होगी। 

खाली सीटों का कारण

ड्रॉ में खाली सीट रहने पर निदेशालय के एक अधिकारी ने कहा कि दाखिला के लिए आवेदन कम मिले थे। आवेदन के लिए एक अतिरिक्त मौका भी दिया गया था। उसके बावजूद लगभग 1541 आवेदन दाखिला के लिए मिले। जिसकी वजह सीट खाली रह गई है। अभिभावक स्कूलों में सुविधाओं के आधार पर ही आवेदन करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed