फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Waiting for students looking for admission in JNU is over

जेएनयू : दाखिले की राह देख रहे विद्यार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, प्रॉस्पेक्टस जारी

Sun, 13 Jun 2021 04:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Jun 2021 04:53 AM IST
सार

  • विवि ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए जारी किया ई-प्रॉस्पेक्टस
  • प्रॉस्पेक्टस में 21 केंद्रों के विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई
  • अभी विश्वविद्यालय ने दाखिले को लेकर तारीख की घोषणा नहीं की

विज्ञापन
Delhi News : Waiting for students looking for admission in JNU is over
jnu

विस्तार

देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में दाखिले की राह देख रहे विद्यार्थियों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए अपना ई-प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया है। प्रॉस्पेक्टस में 21 केंद्रों के विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई है। हालांकि, अभी विश्वविद्यालय ने दाखिले को लेकर तारीख की घोषणा नहीं की है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रोस्पेक्टस डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


जेएनयू के मुताबिक, ई-प्रॉस्पेक्टस में सभी विभागों और केंद्रों द्वारा संचालित किए जा रहे पाठ्यक्रमों के विवरण को शामिल किया गया है। इसमें स्कूल ऑफ लाइफ साइंस, स्कूल ऑफ इनवायरोमेंटल स्ट्डीज, स्कूल आफ इंटरनेशनल स्ट्डीज, स्कूल आफ लैंग्वेज, लिटरेचर एंड कल्चरल स्ट्डीज व स्कूल आफ सोशल साइंस को मिलाकर कुल 21 केंद्रों के विभिन्न पाठ्यक्रमों को लेकर दाखिले संबंधी जानकारी ई-प्रॉस्पेक्टस में है। 
विज्ञापन


जेएनयू प्रशासन के मुताबिक, कोरोना संक्रमण की वजह से दाखिला प्रक्रिया में देरी हो रही है। यही वजह है कि अभी इसे लेकर तिथि की घोषणा नहीं की गई है। कोरोना को लेकर हालात सुधरने पर प्रशासन दाखिले की तिथि की भी घोषणा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमबीए में शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया
जेएनयू से एमबीए करने की चाह रखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय के अटल बिहारी स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप में एमबीए पाठ्यक्रम में दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्र वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। जेएनयू कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) स्कोर से भी एमबीए में दाखिला लेता है।

वहीं, वर्ष 2020 में हुए कॉमन एडमिशन टेस्ट दे चुके छात्र भी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को एमबीए में पंजीकरण के दौरान कैट का स्कोर व पंजीकरण संख्या देनी होगी। अंकों के आधार पर जेएनयू प्रशासन आवेदनकर्ताओं की सूची तैयार कर साक्षात्कार व परिचर्चा के लिए बुलाएगा।


इसके बाद इसमें सफल होने वालेे छात्रों को अंतिम सूची के तहत दाखिला दिया जाएगा। जेएनयू में प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में एमबीए पाठ्यक्रम के लिए छात्र आवेदन करते हैं। इस बार भी विश्वविद्यालय को अधिक आवेदन आने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed