Delhi: सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं 13 फरवरी से, तीसरी से ग्यारहवीं कक्षा तक की डेटशीट जारी
Delhi School Examinations: दिल्ली क शिक्षा निदेशालय ने सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा तीसरी से आठवीं व नौवीं-ग्यारहवीं कक्षा के लिए वार्षिक स्कूल परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होने वाली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi School Exam: शिक्षा निदेशालय ने सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा तीसरी से आठवीं व नौवीं-ग्यारहवीं कक्षा के लिए कॉमन वार्षिक स्कूल परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। आठवीं से ग्यारहवीं की परीक्षा 13 फरवरी से और पांचवीं, छठी की 28 फरवरी व तीसरी से चौथी की परीक्षाएं तीन मार्च से शुरु होंगी।
शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा तिथियों के साथ इनके संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षाओं का समापन 20 मार्च को होगा। तीसरी से पांचवीं तक की परीक्षाओं का आयोजन दोपहर 2.30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। जबकि छठी से आठवीं तक की परीक्षा 2:30 बजे से 5:00 बजे तक होगी। जबकि नौवीं व ग्यारहवीं की परीक्षा 2:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा की टाइमिंग
- कक्षा 3 से 5 के लिए 2:30 बजे से 4:30 बजे तक।
- कक्षा 6 से 8 के लिए 2:30 बजे से 5 बजे तक वार्षिक परीक्षा होगी।
- कक्षा 9 और क्लास 11 के लिए एनुअल एग्जाम दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होंगे।
- शाम की शिफ्ट के लिए परीक्षाएं 14 फरवरी से शुरू होंगी। टाइमिंग मॉर्निंग स्कूलों की तरह ही होगी, यानी 2:30 बजे से एग्जाम शुरू होंगे। ईवनिंग शिफ्ट के स्कूलों के एग्जाम 27 फरवरी तक चलेंगे।
प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए मिलेगा 15 मिनट का समय
इन परीक्षाओं के दौरान बोर्ड परीक्षाओं की तरह छात्रों को परीक्षा शुरु होने से पहले प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। स्कूल परीक्षा के दौरान एक कमरे में 24 से अधिक छात्रों को नहीं बिठाएंगे।
मूल्यांकन कार्य और अंकों को अपलोड करने का कार्य चार कार्य दिवसों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। सभी परीक्षाओं में मूल्यांकनकर्ता द्वारा प्रत्येक प्रश्न के अंकों को प्रथम पृष्ठ पर दिए गए स्थान पर पोस्ट करना होगा।
शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को कहा है कि वो सीटिंग प्लान पहले ही नोटिस बोर्ड में लगा दें। एक कमरे में 24 से ज्यादा स्टूडेंट्स ना बैठाए जाएं। हर एग्जामिनेशन रूम में दो इनविजिलेटर तैनात हों।
कमेंट
कमेंट X