फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi Government Schools Annual Examinations From 13 Feb, Check date sheet for Class 3rd to 11th

Delhi: सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं 13 फरवरी से, तीसरी से ग्यारहवीं कक्षा तक की डेटशीट जारी

Sun, 05 Jan 2025 07:01 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 05 Jan 2025 07:01 PM IST
सार

Delhi School Examinations: दिल्ली क शिक्षा निदेशालय ने सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा तीसरी से आठवीं व नौवीं-ग्यारहवीं कक्षा के लिए वार्षिक स्कूल परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होने वाली हैं।
 

विज्ञापन
Delhi Government Schools Annual Examinations From 13 Feb, Check date sheet for Class 3rd to 11th
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

Delhi School Exam: शिक्षा निदेशालय ने सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा तीसरी से आठवीं व नौवीं-ग्यारहवीं कक्षा के लिए कॉमन वार्षिक स्कूल परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। आठवीं से ग्यारहवीं की परीक्षा 13 फरवरी से और पांचवीं, छठी की 28 फरवरी व तीसरी से चौथी की परीक्षाएं तीन मार्च से शुरु होंगी।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा तिथियों के साथ इनके संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षाओं का समापन 20 मार्च को होगा। तीसरी से पांचवीं तक की परीक्षाओं का आयोजन दोपहर 2.30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। जबकि छठी से आठवीं तक की परीक्षा 2:30 बजे से 5:00 बजे तक होगी। जबकि नौवीं व ग्यारहवीं की परीक्षा 2:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

परीक्षा की टाइमिंग

  • कक्षा 3 से 5 के लिए 2:30 बजे से 4:30 बजे तक।
  • कक्षा 6 से 8 के लिए 2:30 बजे से 5 बजे तक वार्षिक परीक्षा होगी।
  • कक्षा 9 और क्लास 11 के लिए एनुअल एग्जाम दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होंगे।
  • शाम की शिफ्ट के लिए परीक्षाएं 14 फरवरी से शुरू होंगी। टाइमिंग मॉर्निंग स्कूलों की तरह ही होगी, यानी 2:30 बजे से एग्जाम शुरू होंगे। ईवनिंग शिफ्ट के स्कूलों के एग्जाम 27 फरवरी तक चलेंगे।

प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए मिलेगा 15 मिनट का समय

इन परीक्षाओं के दौरान बोर्ड परीक्षाओं की तरह छात्रों को परीक्षा शुरु होने से पहले प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। स्कूल परीक्षा के दौरान एक कमरे में 24 से अधिक छात्रों को नहीं बिठाएंगे।

मूल्यांकन कार्य और अंकों को अपलोड करने का कार्य चार कार्य दिवसों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। सभी परीक्षाओं में मूल्यांकनकर्ता द्वारा प्रत्येक प्रश्न के अंकों को प्रथम पृष्ठ पर दिए गए स्थान पर पोस्ट करना होगा।

शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को कहा है कि वो सीटिंग प्लान पहले ही नोटिस बोर्ड में लगा दें। एक कमरे में 24 से ज्यादा स्टूडेंट्स ना बैठाए जाएं। हर एग्जामिनेशन रूम में दो इनविजिलेटर तैनात हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed