Mission Buniyad: दिल्ली सरकार का मिशन बुनियाद, बच्चों की शिक्षा में लाएगा बदलाव
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार और एमसीडी स्कूलों के तीसरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चे अब बिना रुके कहानियां पढ़ सकेंगे और सरल भाग भी आसानी से कर सकेंगे। दिल्ली सरकार ने इन बच्चों के सीखने के अंतर को पाटने की तैयारी शुरु कर दी है।
विस्तार
कोविड में दो साल प्रभावित हुई थी पढ़ाई
मेयर शैली ओबरॉय ने कहा कि हमें बच्चों की बुनियाद को मजबूत करना है। कोविड महामारी के चलते दो साल तक बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित रही। उसी गैप को भरने के लिए मिशन बुनियाद की शुरुआत की गई। इस मिशन के तहत हमारा उद्देश्य है कि छात्रों को बेसिक से लेकर एडवांस स्टेज तक लेकर जाना है।
नए सत्र में मिशन बुनियाद की तैयारी
1. तीसरी से पांचवीं कक्षा के शत प्रतिशत बच्चों को बिना अटके लघु कहानियां पढ़ने के लिए और छठी से आठवीं कक्षा के सभी बच्चों को धाराप्रवाह एडवांस स्टोरी पढ़ने के लिए तैयार किया जाएगा।
2. स्कूलों में उन गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा जो बच्चों को अपरिचित शब्दों के साथ धाराप्रवाह पढ़ने, गलतियों के बिना लिखने और स्थानीय मान को समझने और हल करने में मदद करेंगे।
3. एससीईआरटी शिक्षा निदेशालय और एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक नोडल टीम ने एक संयुक्त पाठ्यचर्या रणनीति तैयार की है जिससे बच्चों की प्रगति की बारीकी से मॉनिटरिंग की जाएगी।
4. अब एमसीडी स्कूल और शिक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि अगले साल से उनके स्कूल का छठी कक्षा का बच्चा पढऩे, लिखने में कुशल होगा।
5. इस साल के लिए शिक्षा निदेशालय, एमसीडी और एससीईआरटी साथ मिलकर लर्निंग मटेरियल तैयार कर रही है। प्रिंसिपल, शिक्षकों, मेंटर टीचर व मिशन बुनियाद के कोर्डिनेटर के लिए ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी। छात्रों का बेसलाइन असेसमेंट किया जायेगा।
कमेंट
कमेंट X