{"_id":"6269268837f89e144f36af8c","slug":"delhi-ews-admission-2022-merit-list-released-on-edudel-nic-in-know-how-to-check","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi EWS Admission 2022: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी की ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत प्रवेश के लिए मेरिट सूची","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Delhi EWS Admission 2022: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी की ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत प्रवेश के लिए मेरिट सूची
Wed, 27 Apr 2022 05:48 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 27 Apr 2022 05:48 PM IST
सार
Delhi EWS Admission 2022: दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत प्रवेश के लिए जारी की गई मेरिट सूची में छात्रों के पंजीयन क्रमांक, उनके नाम, माता का नाम, पिता का नाम, स्कूल आईडी, आवंटित स्कूल का नाम और संबंधित कक्षा की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Delhi EWS Admission 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi EWS Admission 2022: दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से (DOE) की ओर से सत्र 2022-23 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कोटे के तहत प्रवेश के परिणाम को जारी कर दिया गया है। निदेशालय ने ईडबल्यूएस कोटे के तहत प्रवेश की पहली मेरिट सूची जारी की है। यह ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध है। जिन अभिवावकों ने अपने बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन किया था, वह मेरिट सूची को दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Delhi EWS Admission 2022: मेरिट सूची में मिलेगी ये जाानकारी
दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत प्रवेश के लिए जारी की गई मेरिट सूची में छात्रों के पंजीयन क्रमांक, उनके नाम, माता का नाम, पिता का नाम, स्कूल आईडी, आवंटित स्कूल का नाम और संबंधित कक्षा की जानकारी दी गई है। छात्रों के माता-पिता को आवंटित किए गए स्कूल में जाकर स्कूल प्रशासन के समक्ष जाकर जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को जमा कर के छात्रों का वेरिफिकेशन कराया जाएगा। दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची भी जारी की जाएगी।

Delhi EWS Admission 2022: कैसे चेक करें मेरिट सूची?
परिजन नीचे दिए गए आसान से दिशा निर्देशों का पालन कर के मेरिट सूची को चेक कर सकते हैं।
1. सबसे पहले दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे ईडब्ल्यूएस/डीजी एडमिशन और ईडब्ल्यूएस/फ्रीशिप एडमिशन के टैब पर क्लिक करें।
3. अब आपको मेरिट सूची से जुड़ा एक लिंक दिखाई देगा, इसपर क्लिक करें।
4. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. मेरिट सूची आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

कमेंट
कमेंट X