{"_id":"64d5809fded917ac430cd1e6","slug":"delhi-atul-maheshwari-scholarship-exam-2023-to-be-announced-soon-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Foundation : अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 की घोषणा होगी जल्द, ऑनलाइन ही भरे जाएंगे फॉर्म","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Amar Ujala Foundation : अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 की घोषणा होगी जल्द, ऑनलाइन ही भरे जाएंगे फॉर्म
Fri, 11 Aug 2023 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 11 Aug 2023 06:00 AM IST
सार
छात्रवृत्ति परीक्षा में मानकों पर खरे उतरने वाले 9वीं और 10वीं कक्षा के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 75-75 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस तरह, कुल 46 विद्यार्थियों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
atul maheshwari scholarship
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 की घोषणा जल्द होने वाली है। छात्रवृत्ति परीक्षा में मानकों पर खरे उतरने वाले 9वीं और 10वीं कक्षा के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 75-75 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस तरह, कुल 46 विद्यार्थियों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
इस वर्ष की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से 9वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले केवल वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम होगी। इसमें बीपीएल कार्ड धारक परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता मिलेगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
पात्र पाए गए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे। वर्ष 2022 में तकरीबन एक लाख प्रतिभाशाली विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे और उसमें से सफल हुए विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 14.4 लाख रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन
दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
पिछली बार की तरह ही इस बार भी दृष्टिहीन विद्यार्थियों को दो छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें यह ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही उनका सहायक हो सकता है। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।
कमेंट
कमेंट X