फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DDU Admission Counselling Begins: Know the Process from Seat Allotment to Document Verification

DDU: डीडीयू गोरखपुर में दाखिले की काउंसलिंग शुरू, जानें सीट अलॉटमेंट से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तक की जानकारी

Thu, 24 Jul 2025 12:29 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 24 Jul 2025 12:29 PM IST
सार

DDU Gorakhpur University Counselling: डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय ने 24 जुलाई से स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार घर बैठे विकल्प भरने से लेकर सीट अलॉटमेंट और दस्तावेज सत्यापन तक की सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
DDU Admission Counselling Begins: Know the Process from Seat Allotment to Document Verification
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

DDU Gorakhpur University: डीन दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक (UG) और परास्नातक (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह प्रक्रिया 24 जुलाई 2025 से प्रारंभ की है। अब अभ्यर्थियों को ऑफलाइन चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जा रही है।

विज्ञापन

जानें स्टेप-बाई-स्टेप आवेदन का तरीका

ऑनलाइन पोर्टल से करें लॉगिन

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, योग्य अभ्यर्थी ddugu.admissionhelp.com पर लॉग इन कर सकते हैं। लॉग इन के बाद उन्हें अपने पाठ्यक्रम और कॉलेज के विकल्प (choices) भरने होंगे। इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

च्वाइस भरना और लॉक करना  

फीस जमा करने के बाद उम्मीदवार को अपनी रुचि और प्राथमिकता के अनुसार अधिक से अधिक कॉलेज और कोर्स के विकल्प (choices) भरने चाहिए। जितनी अधिक च्वाइस होंगी, सीट मिलने की संभावना उतनी ही बढ़ेगी।

सभी च्वाइस भरने के बाद, उम्मीदवार को उन्हें लॉक करना होता है। एक बार च्वाइस लॉक हो जाने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। इसके बाद उम्मीदवार अपनी भरी हुई च्वाइस का प्रिंट आउट ले सकता है।

विज्ञापन

सीट आवंटन, भुगतान और अपग्रेडेशन विकल्प

च्वाइस भरने के बाद सीट आवंटित होती है, तो 3 दिन के भीतर शुल्क जमा करना जरूरी है, वरना सीट रद्द हो जाएगी। अगर पसंदीदा च्वाइस नहीं मिली हो तो शुल्क जमा कर "अपग्रेड" विकल्प चुन सकते हैं। अगली काउंसलिंग में मेरिट और सीट उपलब्धता के अनुसार उच्च प्राथमिकता वाली सीट मिल सकती है, नहीं तो पूर्व की सीट सुरक्षित रहती है।

सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन 

विकल्प भरने और शुल्क भुगतान के बाद, विश्वविद्यालय द्वारा सीट आवंटन (Seat Allotment) किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को सीट अपग्रेड और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इन सभी चरणों को भी ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। उम्मीदवारों को किसी को कॉलेज जाकर उपस्थित होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed