{"_id":"5e9c30fb8ebc3e6fc941799d","slug":"dd-bihar-for-9th-10th-class-to-broadcast-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडी बिहार की बड़ी पहल, इन कक्षाओं की पढ़ाई होगी टीवी से","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
डीडी बिहार की बड़ी पहल, इन कक्षाओं की पढ़ाई होगी टीवी से
Sun, 19 Apr 2020 04:37 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 19 Apr 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते लोग घरों में बंद हैं। अब तो परिस्थिति को देखते हुए लॉकडाउन तिथि को बढ़ाकर 3 मई कर दिया है। ऐसे में छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। उनका पढ़ाई का हर्जा न हो, इसके लिए सरकार बड़े-बड़ाे कदम उठा रही है। अब बिहार राज्य ने भी बड़ी पहल की है। बता दें कि भारत के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता, दूरदर्शन (डीडी), बिहार शिक्षा परियोजना (बीईपी) के सहयोग से 20 अप्रैल से कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए आभासी शिक्षण शुरू करने का फैसला किया है। बता दें कि यह जानकारी अधिकारियों ने बीते शुक्रवार को दी है।
विज्ञापन
बीईपी के निदेशक, संजय सिंह ने इस संबंध में राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को एक प्रक्षेपास्त्र(Missive) भेजा। बता दें कि शैक्षिक प्रसारण प्रतिदिन सुबह 11.05 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा।
विज्ञापन
संबंधित डीईओ को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षकों और छात्रों को एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से इसके बारे में सूचित किया जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीईपी, देव कन्हैया ने शुक्रवार को बताया कि सभी हेडमास्टर और उन्नत मध्य विद्यालयों, उच्च विद्यालयों और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस पहल के बारे में सूचित किया गया था।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X