DMVS Admission 2023: दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल में दाखिला पंजीकरण शुरू, जानें कब-कहां करना होगा अप्लाई
DMVS Admission 2023: दिल्ली के पहले दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के अंतर्गत नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DBSE DMVS Admission 2023-24: दिल्ली के पहले दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के अंतर्गत नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां दाखिले के लिए आवेदक पांच मई तक dmvs.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
कक्षा नौवीं में मिलेंगे दाखिले
दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (DBSE) से संबद्ध यह स्कूल इस सत्र से सुबह की पाली में चलेगा। शाम की पारी का प्रावधान आवेदकों की मांग पर ही निर्भर करेगा। मालूम हो कि बीते साल दिल्ली सरकार ने इस स्कूल की शुरुआत की है। शिक्षा निदेशालय ने इस शैक्षणिक सत्र से दिल्ली के पहले डिजिटल वर्चुअल स्कूल में दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को बुधवार से शुरू कर दिया है। अभी केवल नौवीं में दाखिले के लिए प्रक्रिया को शुरू किया गया है।
दिल्ली का पहला डिजिटल स्कूल
यह दिल्ली का पहला डिजिटल स्कूल है। इसके माध्यम से छात्र घर बैठे अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। परीक्षा का मोड इसमें ऑनलाइन है। स्कूल में दाखिले के इच्छुक छात्र पांच मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल के आठवीं पास छात्र यहां दाखिला ले सकते हैं। यहां दाखिले के लिए आवेदक की आयु 13-18 वर्ष तक होनी चाहिए। आवेदन करने के बाद छात्रों की संख्या के आधार पर ऑनलाइन प्राक्टर्ड प्रवेश परीक्षा होगी। उसके बाद छात्रों के दस्तावेज का सत्यापन होगा।
वेबिनार व काउंसलिंग से मिलेगी दाखिले की जानकारी
छात्रों को स्कूल व दाखिले की जानकारी मिले इसके लिए ऑनलाइन वेबिनार सीरीज व काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। दाखिले के लिए क्वालिफाईंग कट ऑफ स्कोर का निर्णय दाखिला कमेटी करेगी। मालूम हो कि दिल्ली सरकार ने वर्चुअल स्कूल स्थापित करने का प्रस्ताव वर्ष 2021-22 के बजट में पेश किया था। वर्चुअल स्कूल कहीं भी रहना, कभी भी सीखना, कभी भी परीक्षण करना के सिद्धांत पर कार्य करेगा। यह स्कूल किसी भी नियमित स्कूल के जैसा ही होगा।
कमेंट
कमेंट X