फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUSAT Menstrual Period Leave for students will be extended to all state universities in says Kerala Minister

Menstrual leave: अब सभी राज्य विश्वविद्यालयों में मिलेगा माहवारी अवकाश, उच्च शिक्षा मंत्री ने किया एलान

Mon, 16 Jan 2023 10:59 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 10:59 PM IST
सार

Menstrual Period Leave: राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने कहा कि कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीयूएसएटी) द्वारा अपने छात्रों को मासिक धर्म की छुट्टी देने के फैसले का स्वागत करते हुए सरकार ने इसे सभी राज्य विश्वविद्यालयों में लागू करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
CUSAT Menstrual Period Leave for students will be extended to all state universities in says Kerala Minister
woman in menstrual period

विस्तार

Menstrual Period Leave: एक अग्रणी निर्णय में, केरल सरकार ने सोमवार को कहा कि वह उच्च शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी राज्य विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को मासिक धर्म की छुट्टी देगी। राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने कहा कि कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीयूएसएटी) द्वारा अपने छात्रों को मासिक धर्म की छुट्टी देने के फैसले का स्वागत करते हुए सरकार ने विभाग के दायरे में आने वाले सभी राज्य विश्वविद्यालयों में इसे लागू करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

केरल की उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि मासिक धर्म के दौरान छात्राओं को होने वाली मानसिक और शारीरिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए सभी विश्वविद्यालयों में मासिक धर्म की छुट्टी लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हाल ही में कोचीन विश्वविद्यालय द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह केरल में पहली बार है कि किसी शैक्षणिक केंद्र ने छात्राओं को मासिक धर्म की छुट्टी दी है। मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई महिला सशक्तीकरण गतिविधियों को जारी रखने के लिए छात्र संघ नेतृत्व और विश्वविद्यालय नेतृत्व को एक साथ काम करते हुए देखना बहुत खुशी की बात है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोचीन विश्वविद्यालय में दो प्रतिशत अतिरिक्त छूट

कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CUSAT) स्वायत्त विश्वविद्यालय है। इसमें विभिन्न संकाय में 8,000 से अधिक छात्र-छात्राएं हैं और उनमें से आधे से अधिक लड़कियां हैं। देश में पहली बार, विश्वविद्यालय ने अपने यहां अध्ययनरत छात्राओं के लिए मासिक धर्म यानी माहवारी का अवकाश (Menstrual Leave) देने की घोषणा की थी। कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CUSAT) ने 11 जनवरी, 2023 को जारी अवकाश संबंधी आदेश में कहा कि विश्वविद्यालय ने प्रत्येक सेमेस्टर में छात्राओं की उपस्थिति में कमी को लेकर दो प्रतिशत अतिरिक्त छूट देने का फैसला किया है।   

 

विज्ञापन

इस विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए मातृत्व अवकाश भी

पिछले महीने ही केरल में महात्मा गांधी विश्वविद्यालय ने अपने पाठ्यक्रम के दौरान डिग्री और स्नातकोत्तर छात्राओं के लिए 60 दिनों का मातृत्व अवकाश देने का फैसला किया था। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में भी मातृत्व लाभ कानून 1961 की धारा 14 का अनुपालना सुनिश्चित करने की मांग के लिए एक याचिका दायर की गई है। वहीं, माहवारी के दौरान शुरुआती तीन दिन के लिए अवकाश देने के नियम की भी मांग की गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed