फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUSAT CAT 2023 Exam Admit Card Releasing 18 april download at admissions.cusat.ac.in

CUSAT CAT 2023 Admit Card: आज जारी होगा सीयूसेट कैट का प्रवेश पत्र, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Tue, 18 Apr 2023 09:10 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 18 Apr 2023 09:10 AM IST
सार

CUSAT CAT 2023: कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए 18 अप्रैल, 2023 को CUSAT CAT 2023 एडमिट कार्ड जारी करेगा।

विज्ञापन
CUSAT CAT 2023 Exam Admit Card Releasing 18 april download at admissions.cusat.ac.in
कोचीन यूनिवर्सिटी : कोचीन विश्वविद्यालय - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

CUSAT CAT 2023 Admit Card Releasing Today: कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कॉमन एडमिशन टेस्ट  के लिए आज यानी 18 अप्रैल, 2023 को CUSAT CAT 2023 एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा के लिए पहले से पंजीकृत उम्मीदवार CUSAT की आधिकारिक वेबसाइट cusat.ac.in के माध्यम से कॉमन एडमिशन टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

CUSAT CAT 2023: परीक्षा मई में होगी

कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कॉमन एडमिशन टेस्ट तीन, चार, पांच और छह मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक। परीक्षा समाप्त होने के बाद, परिणाम घोषित किए जाएंगे। परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद काउंसलिंग का दौर शुरू होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और चयनित होने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड के लिए अपना पंजीकरण कराना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीटी मोड में परीक्षा

CUSAT CAT 2023 परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा, सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय प्रश्नों का होगा, एमसीक्यू प्रकार के 4 विकल्पों के साथ एक सही उत्तर होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा देने जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नए परीक्षा पैटर्न से गुजरें क्योंकि सीयूएसएटी द्वारा परिवर्तन किए गए हैं। न्यूनतम स्कोर की आवश्यकता भी बदल गई है।

विज्ञापन

CUSAT CAT 2023: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट -admissions.cusat.ac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर CUSAT CAT एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

  • आवश्यक लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।

  • स्क्रीन पर CUSAT CAT एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed