फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG Result 2025 awaited at cuet.nta.nic.in; Check past year trends

CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी के नतीजों का इंतजार, जानें पिछले वर्षों में कब-कब जारी हुआ रिजल्ट

Tue, 01 Jul 2025 08:34 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 01 Jul 2025 08:34 AM IST
सार

CUET UG Result 2025: सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 13 मई से 4 जून तक किया था। एजेंसी इस परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी पहले ही प्रकाशित कर चुकी है। उम्मीद लगाई जा रही है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट कभी भी किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। 
 

विज्ञापन
CUET UG Result 2025 awaited at cuet.nta.nic.in; Check past year trends
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CUET UG 2025 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने भाग लेने वाले संस्थानों में विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 13 मई से 4 जून तक किया था। एजेंसी इस परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी पहले ही प्रकाशित कर चुकी है। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों को अब नतीजों का इंतजार है।

विज्ञापन


उम्मीद लगाई जा रही है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट कभी भी किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से अपना स्कोर देख सकेंगे। ऐसे में पिछले वर्षों में परिणाम जारी होने के ट्रेंड पर नजर डालना भी जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन

जुलाई में नतीजे संभव

पिछले वर्षों की रुझानों को देखें तो नतीजों की घोषणा जुलाई में संभव है। 2024 में एनटीए ने 28 जुलाई को नतीजों की घोषणा की थी। इससे पिछले साल, 2023 में परिणाम 15 जुलाई को घोषित किए गए थे। वहीं, 2022 में परिणाम 16 सितंबर को जारी किया गया था।
 

साल परिणाम तिथि
2024 28 जुलाई
2023 15 जुलाई
2022 16 सितंबर

सीयूईटी यूजी परीक्षा 13 मई से 3 जून तक आयोजित की गई थी। एनटीए ने 13 और 16 मई को मूल रूप से परीक्षा देने वालों के लिए 2 और 4 जून को फिर से परीक्षा आयोजित की। अनंतिम उत्तर कुंजी 17 जून को जारी की गई और उम्मीदवारों से इसपर आपत्तियां मांगी गई।
 

रिजल्ट के बाद क्या करना है?

सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद हर यूनिवर्सिटी अपनी वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ अंक जारी करेगी। उसके आधार पर:

  • छात्र अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जाकर आवेदन करेंगे।
  • काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।
  • सीयूईटी स्कोर के आधार पर सीट अलॉटमेंट होगा।
  • छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्कोरकार्ड सुरक्षित रखें, क्योंकि काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया में उसकी जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

कैसे देखें अपना रिजल्ट?

  • आप सबसे पहले सीयूईटी की वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • “CUET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देख लें।
  • स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें और भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed