फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG Result 2023 Release Soon at cuet.samarth.ac.in Know date time and steps to check result in hindi

CUET UG Result 2023: लाखों छात्र कर रहे इंतजार, क्या इस पखवाड़े में घोषित होंगे सीयूईटी यूजी के नतीजे?

Thu, 29 Jun 2023 06:03 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 29 Jun 2023 06:03 PM IST
सार

CUET UG Result 2023 Date Time: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी 2023 के सभी चरणों को पूरा कर लिया है। लाखों छात्र अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
CUET UG Result 2023 Release Soon at cuet.samarth.ac.in Know date time and steps to check result in hindi
CUET UG Result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET UG Result 2023 Date Time: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी 2023 के सभी चरणों को पूरा कर लिया है। लाखों छात्र अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, मीडिया रिपोर्टों का दावा है कि एनटीए संभवतः जुलाई के पहले सप्ताह में सीयूईटी यूजी 2023 परिणाम जारी करेगा। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। एक बार जारी होने के बाद, छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से देख सकेंगे। 

विज्ञापन





विज्ञापन

Satyaprem Ki Katha Review: फैंस के दिलों को छू गई Kiara Advani-Kartik Aaryan की जोड़ी

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीयूईटी परिणाम 2023 प्रवेश परीक्षा के समापन के 15 दिनों के भीतर घोषित किया जाएगा। पहले यह परीक्षा 17 जून को समाप्त होनी थी, हालांकि, परीक्षा को 23 जून तक बढ़ा दिया गया था। जबकि मूल कार्यक्रम के अनुसार, नतीजे 20 जून के आसपास आने की उम्मीद थी, जो अब संभवत: जुलाई के पहले सप्ताह के आसपास घोषित किए जाएंगे। 
 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सीयूईटी यूजी परिणाम का रिकॉर्ड परिणाम घोषणा की तारीख के बाद 90 दिनों तक वेबसाइट पर फाइल में रहेगा। उम्मीदवारों को सीयूईटी स्कोरकार्ड 2023 डाउनलोड करना होगा क्योंकि यह प्रवेश प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। विश्वविद्यालय एनटीए सीयूईटी स्कोर को ध्यान में रखते हुए अपनी स्वयं की मेरिट सूची प्रकाशित करेंगे।

 

विज्ञापन

CUET UG Result 2023 कैसे कर पाएंगे चेक?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    CUET 2023 के नतीजे देखने के लिए CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    कैंडिडेट लॉग इन/साइन इन पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    लॉग इन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड विवरण दर्ज करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2023 परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम स्कोर कार्ड का प्रिंट आउट ले लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed