CUET UG Admit Card 2023: 18 जून की परीक्षा के लिए सीयूईटी यूजी प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
CUET UG Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 18 जून को होने वाली परीक्षा के लिए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 18 जून 2023 को होने वाली परीक्षा के लिए CUET UG एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 18 जून की परीक्षा में शामिल होंगे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र पर उन विषयों की जांच करें जिनके लिए वे शामिल हो रहे हैं। आवेदन में एक माध्यम के रूप में चयनित लेकिन वर्तमान में शामिल नहीं होने वाले विषयों के लिए प्रवेश पत्र बाद में उपलब्ध कराया जाएगा।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि 18 जून 2023 को उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को वेबसाइट cuet.samarth.ac.in/ से सीयूईटी (यूजी) - 2023 (अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके) का अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना आवश्यक है। उम्मीदवार प्रवेश-पत्र में निहित निर्देशों के साथ-साथ सूचना बुलेटिन के निर्देशों का भी पालन करें।
CUET UG Admit Card 2023: कैसे करें डाउनलोड?
-
CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर लॉग ऑन करें। -
होम पेज पर CUET UG 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। -
अपना लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
हॉल टिकट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्न पत्र में उल्लेखित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in का संदर्भ लेना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X