फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET-UG Admission 2024: What after CUET UG Result? Know the complete process here

CUET-UG Admission 2024: सीयूईटी यूजी रिजल्ट के बाद क्या? जानें एडमिशन तक का पूरा प्रोसेस

Mon, 29 Jul 2024 11:02 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 29 Jul 2024 11:02 AM IST
सार

CUET-UG Admission 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कल  सीयूईटी यूजी के नतीजे घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्रों को कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए किन प्रोसेस से गुजरना होगा, इससे जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
CUET-UG Admission 2024:  What after CUET UG Result? Know the complete process here
CUET-UG Admission 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

CUET-UG Admission 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कल 28 जुलाई, 2024 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट्स (CUET UG) 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाले इस एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 की घोषणा के बाद अब सभी यूनिवर्सिटी एडमिशन कट ऑफ या मेरिट लिस्ट जारी करेंगे, इसके साथ ही भाग लेने वाले विश्वविद्यालय अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करेंगे। उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा कॉलेजों/विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके बाद, वे शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ और मेरिट सूची जारी करेंगे। चयनित उम्मीदवारों का अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन


बहुत से छात्रों को ऐसा लगता है कि सीयूईटी देने से उनका कॉलेज में एडमिशन पक्का हो गया है, लेकिन आपको बता दें कि यह सिर्फ आपका स्कोर है। एडमिशन के लिए आपको अलग से यूनिवर्सिटीज में आवेदन करना होगा। यानी कि काउंसलिंग प्रोसेस से गुजरना होगा। इसके साथ ही आप को बता दें, सीयूईटी यूजी का कोई केंद्रीय काउंसलिंग प्रोसेस नहीं है, इसलिए आपको अलग से उस यूनिवर्सिटी में दाखिला के लिए आवेदन करना होगा, जिसमें आप एडमिशन लेना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही यूजीसी के अध्यक्ष ममीडाला जगदीश कुमार के अनुसार, इस वर्ष के सीयूईटी अंकों को सामान्य नहीं किया जा रहा है, उन्होंने इसकी जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके दी थी। 

क्या है सामान्यीकरण?
सामान्यीकरण, जिसका उपयोग पहले विभिन्न परीक्षा सत्रों में अंकों को तुलनीय बनाने के लिए किया जाता था, छात्रों के बीच विवाद का विषय रहा है, जिनका मानना था कि इससे उनके प्रदर्शन पर अनुचित प्रभाव पड़ता है। पिछले वर्षों में परीक्षा केंद्रों के लिए छात्रों की प्राथमिकताओं को समायोजित करने के लिए कई दिनों तक परीक्षा आयोजित किए जाने के कारण सामान्यीकरण की आवश्यकता उत्पन्न हुई।

इन विश्वविद्यालयों में ले सकेंगे दाखिला
सीयूईटी-यूजी की परीक्षा से 157 निजी, 46 केंद्रीय, 40 राज्य, 29 डीम्ड टू-बी यूनिवर्सिटी समेत विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा। इसमें कुछ फेसम विश्वविद्यालयों में - दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि, धर्मशाला यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश, विश्व भारती, राजस्थान यूनिवर्सिटी, हरियाणा यूनिवर्सिटी समेत अन्य विश्वविद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed